एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद को सजा पर स्वतंत्र देव सिंह ने जताई खुशी, कहा- 'बचने नहीं वाले गुंडे-माफिया'

Umesh Pal Kidnapping: स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को सजा सुनाए जाने के प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है.

Atiq Ahmed News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को मंगलवार को सुनाई गई सजा मामले में प्रतिक्रिया दी है. जल शक्ति मंत्री ने कहा कि ऐसे गुंडे-माफियाओं पर योगी सरकार में कार्रवाई होती रहेगी. योगी जी के शासनकाल में कोई गुंडा-माफिया नहीं बचने वाला है. सभी दोषियों के ऊपर कार्रवाई होगी. 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'यूपी में कानून का शासन है. सपा-बसपा सरकार में प्रदेश भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था. प्रदेश में लोगों की अब सोच बदल गई है. उत्तर प्रदेश विकास के नाम से जाना जाता है.' 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद समेत तीन लोगों को दोषी ठहराया गया और बाकी अन्य को बरी कर दिया गया है. अतीक अहमद को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. उमेश पाल का 2006 में अपहरण कर लिया गया था. वह राजू पाल हत्याकांड में चश्मदीद था. बता दें कि पिछले महीने ही उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी जिस मामले में भी अतीक अहमद को आरोपी बनाया गया है. वह फिलहाल नैनी जेल में बंद है.

वाराणसी में इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे स्वतंत्र देव सिंह
उधर, जल शक्ति मंत्री रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने अतीक अहमद को दी गई सजा पर अपनी बात रखी. स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी में नीलांबर खरवार और पीतांबर खरवार के शहीद दिवस से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यह कार्यक्रम टीएफसी सेंटर में आयोजित किया गया था. इसमें खरवार समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'मोदी सरकार में गरीबों और आदिवासियों को सम्मान मिल रहा है. आजादी के 70 साल बाद आदिवासियों के बैंक अकाउंट और पक्के मकान तक नहीं हुए. आज मोदी सरकार में आदिवासी और शोषित वंचित कह सकते हैं कि हमारे मकान भी पक्के हैं. मोदी सरकार में सभी लोगों के घर तक कोरोना वैक्सीन और अन्न पहुंचा है.' 

ये भी पढ़ें-

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद को सजा के बाद केशव प्रसाद मौर्य गदगद, कहा- 'कोई अपराधी कानून से बड़ा नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget