एक्सप्लोरर

उमा भारती का प्रियंका गांधी पर पलटवार, कहा- कांग्रेस लोकतंत्र की बात करने का अधिकार खो चुकी है

BJP Leader Uma Bharti: उमा भारती ने आरोप लगाया कि 84 के दंगों में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 10 हज़ार सिखों को मारा था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह से अहिंसा शब्द शोभा नहीं देता.

Uma Bharti on Priyanka Gandhi Vadra: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर पलटवार किया है. उमा भारती ने कहा है कि देश में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस (Congress) अपने मुंह से लोकतंत्र का उच्चारण करने का अधिकार खो चुकी है. कांग्रेस के मुंह से अहिंसा शब्द शोभा नहीं देता. उमा भारती ने आरोप लगाया कि 84 के दंगों में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 10 हज़ार सिखों को मारा था.

उमा भारती ने ट्विटर पर लिखा, ''उत्तरप्रदेश की प्रभारी एवं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस के नेताओं को जिन मुद्दों पर बोलने का अधिकार नही हैं उन पर ना बोलें. देश में इसरजेंसी लगाने वाली पार्टी, अपने मुंह से लोकतंत्र का उच्चारण करने का अधिकार खो चुकी है.''

बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, ''1984 के दंगो में कांग्रेस के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने ही 10000 सिखों को ज़िन्दा भूना था, कांग्रेस के मुंह से अहिंसा शब्द शोभा नहीं देता.'' उन्होंने आगे लिखा कि ''कांग्रेस के नेताओं को मेरा सुझाव हैं कि किसानों कि समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार के साथ सहयोगी व सकारात्मक रुख़ रखें.''

बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में विपक्ष लगातार राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर हमलावर है. लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश के दौरान हिरासत में ली गयीं प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया है. प्रियंका गांधी ने इसके साथ ही हिंसा से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर भी सवाला उठाया कि ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, ''नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?''

यह भी पढ़ें:

लखीमपुर खीरीः इंसान, किसान और जान, हिंसा की घटना पर सियासी घमासान, BJP-विपक्ष का वार पलटवार

लखीमपुर हिंसा: प्रियंका गांधी का हमला, कहा- मोदी जी आपकी सरकार ने बगैर किसी ऑर्डर-FIR के मुझे 28 घंटे से हिरासत में रखा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
धामी सरकार ने PMAY-U को दी रफ्तार, दिसंबर तक मिलेंगे 15 हजार पक्के घर
धामी सरकार ने PMAY-U को दी रफ्तार, दिसंबर तक मिलेंगे 15 हजार पक्के घर

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget