एक्सप्लोरर

UKPSC Paper Leak: पूर्व बीजेपी नेता संजय धारीवाल की संपत्ति जल्द हो सकती है कुर्क, SIT ने घर पर नोटिस किया चस्पा

Haridwar News: लेखपाल भर्ती प्रकरण में भी एसआईटी ने लोक सेवा आयोग के पूर्व अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की. साथ ही बैंक लॉकर में छिपाए गए 22 लाख की ज्वैलरी भी बरामद की.

UKPSC Paper Leak Case: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा कराई गई जेई-एई परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एसआईटी (Special Investigation Team) की कार्रवाई जारी है. इस मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी पूर्व बीजेपी नेता संजय धारीवाल पर (Sanjay Dhariwal) जल्द ही कुर्क कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल एसआईटी ने संजय धारीवाल के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है और उसकी मुनादी भी कराई है. इसके साथ ही लेखपाल भर्ती प्रकरण में भी एसआईटी ने लोक सेवा आयोग के पूर्व अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की. इस मामले को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है.

इसके साथ ही यूपी (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) से बैंक लॉकर में छिपाए गए 22 लाख की ज्वैलरी भी बरामद की और संजीव चतुर्वेदी (Sanjeev Chaturvedi) के भतीजे अनुराग पांडे (Anurag Pandey)  को भी रिमांड पर लेकर 2 लाख 70 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है. इस संबंध में एसएसपी अजय सिंह (Ajay Singh) का कहना है कि एसआईटी द्वारा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में पटवारी और जेई एई पेपर लीक मामले की जांच की जा रही है. कई आरोपियों को एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया है और पूर्व अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को रिमांड पर लिया गया था. 

22 लाख की ज्वैलरी हुई बरामद
पूछताछ के बाद यूपी के बलिया से बैंक लॉकर में छिपाए गए 22 लाख की ज्वैलरी एसआईटी ने बरामद की. इसके साथ ही अनुराग पांडे जिस पर 50 हजार का इनाम था, उसे गिरफ्तार कर कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिया गया था. पूछताछ करने के बाद एसआईटी ने 2 लाख 70 हजार रुपए की नकदी बरामद की है. इसी के साथ एसआईटी ने संजय धारीवाल के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है और उसकी मुनादी भी कराई है. 

यह भी पढ़ें:-

Hathras Rape Case: हाथरस गैंगरेप केस में तीन आरोपी बरी, एक दोषी करार, एससी-एसटी कोर्ट ने दिया फैसला 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget