एक्सप्लोरर

प्यार, धोखा और मर्डर...! उत्तराखंड पुलिस ने सुलझाई महिला की हत्या की गुत्थी, प्रेमी को किया गिरफ्तार

Uttarakhand: उधम सिंह नगर में महिला की सिर कटी लाश मिलने का मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है.पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया है.

Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में महिला की सिर कटी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई, जिसकी निर्मम हत्या उसके प्रेमी मुश्ताक अली ने कर दी थी. मुश्ताक ने दो साल तक पूजा का आर्थिक रूप से शोषण किया और जब उसने विरोध किया, तो बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. मूल रूप से शक्तिफार्म निवासी पूजा का विवाह हो चुका था और उसके दो बच्चे भी हैं. वह पति से अलग होकर गुरुग्राम में अपनी बहन के साथ रह रही थी और नौकरी कर रही थी. 

इसी दौरान पूजा की मुलाकात रुद्रपुर बस अड्डे पर टैक्सी चालक मुश्ताक से हुई थी, जो बाद में गुरुग्राम पहुंचकर कैब चलाने लगा. दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और पूजा ने मुश्ताक की आर्थिक रूप से मदद की. यहां तक कि उसे सितारगंज में प्लॉट भी दिलवाया.

मुश्ताक की शादी की पूजा ने किया था विरोध
हालांकि, नवंबर 2024 में मुश्ताक ने चुपचाप दूसरी युवती से निकाह कर लिया. जब पूजा को इसकी जानकारी मिली तो वह सितारगंज पहुंची, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई. पंचायत के जरिए समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी.

पूजा के परिजनों का आरोप है कि मुश्ताक ने उसकी बेटी को बेचने की कोशिश भी की थी, जिसकी भनक लगने पर परिजन बेटी को अपने साथ ले आए. नवंबर में जब पूजा लापता हुई, तब परिवार ने सितारगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने सहयोग नहीं किया. बाद में गुरुग्राम में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा जुर्म
गुरुग्राम पुलिस की मदद से जब कॉल डिटेल्स खंगाली गईं, तो मुश्ताक पर संदेह गहराया. हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर खटीमा के काली पुलिया अंडरपास के पास से पूजा का सिर कटा शव बरामद हुआ, हालांकि सिर अब तक नहीं मिला है.

दुपट्टे से हुई शव की शिनाख्त
पूजा के भाई आशीष विश्वास ने शव की शिनाख्त बहन के दुपट्टे से की. उसने बताया कि रक्षाबंधन पर बहन ने यही दुपट्टा पहना था. बहन की इस हालत में लाश देख वह फफक पड़ा और पुलिस से आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, आरोपी ने प्रेम संबंध के चलते हत्या की बात स्वीकार की है. लिव-इन की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सिर की बरामदगी के प्रयास में लगी है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है यह मामला प्रेम, विश्वासघात और बेरहमी की मिसाल बन गया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

ये भी पढ़ें: UP Panchayat Chunav 2026: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का बदल जाएगा नियम? गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंची बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी पर केस दर्ज, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी पर केस दर्ज, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, 6 दिसंबर को लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, 6 दिसंबर को लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget