एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar News: उधमसिंह नगर में पुलिस ने 33 लाख किए जब्त, कार सवार नहीं दिखा पाए थे नकद का रिकार्ड

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुल 33 लाख नकद बरामद किए है. कार सवार नकदी रुपये का रिकार्ड नहीं दिखा पाए.

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर जनपद पुलिस ने आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए चलाई गई चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता हाथ हासिल की है. पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान 33 लाख रुपए की नगदी को पकड़ा गया. पुलिस ने कार सवार तीन लोगों से 33 लाख रुपए की नगदी को पकड़ा. और जब कोई कागज नहीं दिखाए गए तो पुलिस ने नगदी को जब्त कर इनकम टैक्स को नगदी के सम्बन्ध में जानकारी दी है. जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी के द्वारा 33 लाख रुपए जब्त करने वाली टीम को अपने कार्य के प्रति सजग रहने पर बधाई दी है.

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की पांच सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है. इसको लेकर चुनाव आयोग द्वारा देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई थी, आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए उधम सिंह नगर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया है. इसी के तहत टीम को 50 हजार से अधिक की नगदी इधर से उधर ले जाने वालों पर भी नजर रखने के लिए लगाया गया था. जहां पुलिस को चेकिंग के दौरान 33 लाख नकद बरामद हुए.

पुलिस ने किए नकद 33 लाख जब्त
जनपद पुलिस के द्वारा आईटीआई थाना क्षेत्र के आईजीएल फैक्ट्री रोड के पास से दोहरी परसा गुरुद्वारे के पास चेकिंग करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK18G4005 की चेकिंग की गई. कार के डैशबोर्ड में रखें 33 लाख रुपए पुलिस ने कब्जे में लिए कार में सवार मानवेंद्र दास पुत्र एमके दास निवासी आवास विकास काशीपुर, अमित कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी द्रोण बिहार काशीपुर और गुरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी जसपुर खुर्द थाना आईटीआई से पुलिस के द्वारा नगदी के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो तीनों ही लोग नकदी के बारे में कोई अहम जानकारी नहीं दे पाए. 

कार सवार नहीं दिखा पाए नकदी का रिकॉर्ड
जनपद के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के द्वारा बताया गया कि आईटीआई थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक कार से 33 लाख रुपए की नगदी को बरामद किया गया. जिसमें 500 के 6,460 नोट, 200 के 250 नोट, 100 के 200 इस तरह टीम को 33 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है. उनके द्वारा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए लगातार टीम को लगाया गया है. टीम के द्वारा मेहनत और लगन से काम किया जा रहा है,और आगे भी आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए जनपद में पुलिस टीम के द्वारा इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  मेरठ में भी मुरादाबाद जैसे हालात? अखिलेश यादव फिर ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget