एक्सप्लोरर

Meerut Lok Seat: मेरठ में भी मुरादाबाद जैसे हालात? इस फैसले से बढ़ सकती हैं अखिलेश यादव की मुश्किलें

Meerut Lok Sabha Seat: समाजवादी पार्टी मेरठ सीट से एक बार फिर अतुल प्रधान का टिकट काटकर पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को टिकट दिया है.

Meerut Lok Sabha Seat: यूपी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की मुसीबतें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं. मुरादाबाद के बाद अब मेरठ सीट पर भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आखिरी वक्त में फिर प्रत्याशी बदल दिया है. सपा ने अब अतुल प्रधान का टिकट काटकर पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया है. 

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने मेरठ सीट से अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया था, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते उनका टिकट काटकर अतुल प्रधान को दे दिया गया और अब अतुल प्रधान का भी इस सीट से पत्ता साफ हो गया है. गुरुवार सुबह ही योगेश वर्मा लखनऊ से सिंबल लेकर हेलीकॉप्टर से मेरठ पहुंचे हैं.

मुरादाबाद की तरह मेरठ के हालात!
सपा अध्यक्ष जिस तरह से बार-बार फ़ैसले बदल रहे हैं उसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले मुरादाबाद में भी इसी तरह की परिस्थितियां देखने को मिली थी, जहां पहले सपा ने एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया और फिर उनकी जगह आखिरी वक्त में रुचि वीरा ने नामांकन पत्र भर दिया. जिसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उनके नाम को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. सपा अब तक इस डैमेज को कंट्रोल नहीं कर पाई है.

मुरादाबाद सीट पर सपा को कार्यकर्ताओं की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है सपा कार्यकर्ता रुचि वीरा के चुनाव प्रचार में भी हिस्सा नहीं ले रही है. सपा अभी इस संकट से उभर भी नहीं पाई थी कि अब मेरठ में भी ऐसा ही संकट खड़ा होता दिख रहा है. बार-बार प्रत्याशी बदलना सपा को भारी पड़ सकता है. ऐसे में मुरादाबाद के बाद मेरठ में भी सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिल सकता है. 

सपा अब तक बदायूं, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, बागपत, संभल, बिजनौर, मिश्रिख समेत कई सीटों पर प्रत्याशी बदल चुकी है, बदायूं से अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर चाचा शिवपाल यादव को दिया है. लेकिन, इस सीट से भी प्रत्याशी बदलने की चर्चाएं तेज हो गईं हैं. 

Moradabad में सपा ने किया डैमेज कंट्रोल? इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा, दूर होगी एसटी हसन की नाराजगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget