एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बाइक चोर, चोरी की आठ बाइक बरामद

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है. चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने ऋद्धि सिद्धि कंपनी के पास खाली मैदान 6 अन्य बाइकों को बरामद किया है.

Udham Singh Nagar: उधम सिंह नगर की ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मोदी मैदान के पास से तीन शातिर बाइक चोरों को दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन शातिर चोरों की निशानदेही पर छः अन्य बाइकों को ऋद्धि सिद्धि कंपनी के पास खाली मैदान की झाड़ियों से पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस तीनों शातिर चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है.

एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस को बाइक चोरी की घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये थे. ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर मोदी मैदान थाना ट्रांजिट कैंप के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने वाली गैंग के तीन शातिर चोरों आकाश सिंह, विकास चौहान और क्षितिज कुमार को गिरफ्तार कर मौके से दो मोटरसाइकिल को बरामद किया. चोरों की निशानदेही पर ऋद्धि सिद्धि कंपनी के बगल में खाली पड़े एक मैदान की ऊंची झाड़ियों में छुपाई हुई छः अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की. 

अलग- अलग जगहों से पार की थी बाइक
उन्होंने कहा कि पुलिस पूछताछ में वाहन चोरो ने बताया कि ये सभी बाइके किच्छा, पंतनगर, गदरपुर और रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई है. चोरी की इन गाड़ियों को अपनी मजबूरी बताकर जरुरत मंद लोगों को कम कीमत में बेच देते है. उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा लगातार वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, ये कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी. इसस पहले रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने हाल ही में तीन अन्तर्राज्यीय बाइक चोरों के पास 14 बाइक बरामद की थीं.

ये भी पढ़ें: स्टेशन पर प्रेमी से हुआ झगड़ा तो प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget