एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर जिले में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन, वाटर कूलर लगाकर ठंडा किया जा रहा ट्रांसफार्मर

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर की जनता दोहरी मार झेलने को मजबूर है. एक तरफ तो आसमान से आग बरस रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली अघोषित कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में एक तरफ आसमान से आग बरस रही तो वहीं दूसरी तरफ बिजली की कटौती से लोग खासा परेशान हैं. इस गर्मी के मौसम में विद्युत कटौती से आम जीवन को बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. इसके साथ विद्युत कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति आए दिन ठप्प हो जा रही है, जिसके कारण जनता में काफी आक्रोश उत्पन्न होने लगा है. वहीं विद्युत विभाग का कहना है कि गर्मी के कारण विद्युत की डिमांड काफी बढ़ गई है, जिसके कारण विद्युत उपकरणों को काफी नुकसान हो रहा है. इसको काम करने के लिए हमारी टीम की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है.

उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न हिस्सों में इनदिनों आसमान से बरस रही आग के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच विद्युत कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने से जनता की परेशानी दोगुनी हो चुकी है, जिसके कारण जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. जनता का कहना है कि अघोषित विद्युत कटौती के कारण जहां एक तरफ गर्मी दोगुनी लग रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पेयजल आपूर्ति भी आए दिन ठप्प हो जा रहीं हैं. वही दूसरी तरफ विद्युत विभाग अपने हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर को खराब होने से बचाने के लिए वाटर कूलर एवं पंखे चलकर उनको ठंडा करने का प्रयास कर रहा है, जिससे की विद्युत आपूर्ति बाधित ना होने से रोका जा सके.

ओवरलोड वोल्टेज के कारण आ रही समस्या- अधिकारी
विद्युत विभाग के एसडीओ डी सी गुरुरानी ने बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही बिजली की डिमांड काफी बढ़ गई है. जिस घर में एक एसी चलता था आज उन घरों में तीन से चार एसी चल रहें हैं. जिसके कारण विद्युत उपकरणों पर ओवरलोड काफी बढ़ चुका है, ओवरलोड बढ़ने से विद्युत उपकरण आए दिन खराब हो रहे हैं. 

हमारी क्षेत्र की जनता से अपील है हाई वोल्टेज वाले उपकरणों का जरुरत के हिसाब से प्रयास करें, ताकि विद्युत सप्लाई कम से कम बाधित हो. इसके साथ ही हमारी टीम लगातार ठीक कर विद्युत व्यवस्थाओं को सुचारु करने का प्रयास कर रही है.उन्होंने कहा कि हमारे परिसर में लगाए गए हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए किराए पर पानी वाले कूलर और पंखे लगाएं गए. ताकि हाई वोल्टेज वाले ट्रांसफार्मर कम से कम गर्म हो, और इनको खराब होने से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल के नतीजों से बीजेपी गदगद, आज वाराणसी के महामृत्युंजय मंदिर में होगा रुद्राभिषेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget