एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल के नतीजों से बीजेपी गदगद, आज वाराणसी के महामृत्युंजय मंदिर में होगा रुद्राभिषेक

UP News: एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए प्रचंड बहुमत मिलती दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के नतीजों पर बीजेपी उत्साहित है. आज वाराणसी के महामृत्युंजय मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाना है.

ABP Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को आएगा. इससे ठीक पहले एग्जिट पोल के नतीजे में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह उत्साहित है.वहीं विपक्ष का एग्जिट पोल नतीजे को लेकर अलग दावा है . कांग्रेस पार्टी का साफ कहना है कि इंडिया गठबंधन इस बार 295 सीटों पर जीत हासिल करने जा रहीं है. वहीं चुनाव परिणाम से पहले ही भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. सोमवार को काशी में ज्ञानवापी मामले से जुड़े वादी और अधिवक्ताओं द्वारा प्राचीन महामृत्युंजय मंदिर में रुद्राभिषेक और भगवान शंकर के भव्य पूजन का आयोजन किया जाएगा, इसका प्रमुख उद्देश्य है कि भारतीय जनता पार्टी NDA को 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल हो.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वाराणसी के प्राचीन महामृत्युंजय मंदिर में सुबह 7:30 बजे रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा. इसमें प्रमुख तौर पर ज्ञानवापी मामले के वादी गण और अधिवक्ता शामिल होंगे. रुद्राभिषेक के बाद बाबा का विधि विधान से पूजन किया जाएगा. इसका प्रमुख उद्देश्य है कि एनडीए को आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट पर जीत हासिल हो. इसके अलावा आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया कि हमारा संकल्प है कि एनडीए को 400 से अधिक सीट पर जीत हासिल हो, जिसके बाद काशी के ज्ञानवापी, मथुरा और POK  जैसे गंभीर विषयों का जल्द से जल्द समाधान हो सके. इस आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है और कल सुबह 7:30 से पूजन शुरू किया जाएगा .

कांग्रेस बोली- चार जून को आएगा असली परिणाम
वहीं एग्जिट पोल के नतीजे को लेकर अजय राय ने स्पष्ट किया कि - 4 जून को आने वाला परिणाम असली होगा. हमने जमीन पर जनता से संवाद किया है. जनता बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार से पूरी तरह परेशान हैं . हमें पूरा भरोसा है की जनता का आशीर्वाद हमें मिलने जा रहा है और इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनादेश होगा. वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेताओं में एग्जिट पोल के बाद खासा उत्साह देखा जा रहा है. उनका कहना है कि पार्टी ने पहलें ही कहा था कि हम आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Meerut Road Accident: मेरठ में दर्दनाक हादसा, कार में सवार चार लोग जिंदा जले, मरने वालों एक बच्चा भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget