एक्सप्लोरर

ऊधमसिंह नगर: नहर किनारे मिला 3 दिनों से लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक युवक का शव नहर के किनारे मिला. मृतक युवक पिछले तीन दिनों से लापता था. मामले में परिजनो ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर में तीन दिनों से लापता युवक का आज बुधवार को नहर किनारे मिला. लापता युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. युवक का शव पूरी तरह से सड़ चुका था और उसके दोनों पैर कपड़े से बंधे हुए थे. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मामला गदरपुर थाना क्षेत्र के कलकत्ता ग्राम का है जहां 24 वर्षीय युवक का शव नहर किनारे मिला. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शव की शिनाख्त ग्राम कलकत्ता थाना गदरपुर गुरुनाम सिंह के रूप में हुई है. मृतक के पैर एक कपड़े से बंधे हुए थे ओर शव सड़ चुका था. परिजनों ने मामले मे हत्या की आशंका जताई है.

परिजनों के मुताबिक गुरुनाम सिंह 8 जून की सुबह घर से निकला था. जब शाम तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. थक हार कर परिजनों ने मामले में मंगलवार को गुरुनाम की गुमशुदगी गदरपुर थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद बुधवार सुबह जब परिजन खेतों की ओर तलाशी में जुटे थे तो एक शव नहर किनारे पड़ा हुआ दिखा. शव को नहर से निकाला गया तो पहचान गुरुनाम के रूप में हुई जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया.

ऊधमसिंह नगर: नहर किनारे मिला 3 दिनों से लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पूरे मामले पर गदरपुर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया गया है. मृतक युवक के दोनों पैर बंधे हुए थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मेरठ: बदमाशों ने आरएसएस के जिला प्रचारक को मारी गोली, पुलिस बोली- होगी सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget