एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी से यूपी के कई बड़े शहरों में करते थे चरस की सप्लाई, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

Udham Singh Nagar Police: एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2025 तक नशामुक्त उत्तराखंड बनाना है. इसी के चलते सवा पांच किलो चरस के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर पुलिस (Udham Singh Nagar Police) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें पुलभट्टा थाना पुलिस ने 5 किलो से अधिक चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तो वहीं केलाखेड़ा पुलिस ने 101 ग्राम स्मैक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उधम सिंह नगर में लगातार फैल रहे नशा तस्करों के मकड़जाल को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ पुलभट्टा थाना और केलाखेड़ा थाने पुलिस की टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें पुलभट्टा थाने की टीम ने पांच किलो से अधिक 25 लाख की चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपी का एक साथी हल्द्वानी से दोनों आरोपियों को चरस की सप्लाई करता है. गिरफ्तार आरोपी यूपी के कई शहरों में चरस को ऊंचे दाम पर बेचते थे. आरोपियों से पांच किलो से अधिक की चरस बरामद की गई है. इसके अलावा दोनों आरोपियों से 1,990 रुपए की नगदी भी बरामद की गई है. 

क्या है पूरा मामला?
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलभट्टा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरेली रोड तिराहे किच्छा के पास से 5 किलो 273 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लालता प्रसाद और शांति स्वरूप बताया. आरोपियों ने बताया कि वह हल्द्वानी मंगल पड़ाव निवासी पाठक नाम के शख्स से चरस की खेप लाकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ऊंचे दाम पर सप्लाई करते हैं. आरोपी पाठक नैनीताल जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस इकट्ठा कर उन्हें बेचता है. बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख रुपए आंकी जा रही है.

कुल इतना सामान बरामद
केलाखेड़ा थाना पुलिस में भी आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने लाखों की स्मैक बरामद की है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. केलाखेड़ा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर बोर नदी पुल के पास चेकिंग अभियान चलाकर एक कार से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 101 ग्राम स्मैक, 4150 रुपए नकदी, 3 मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू इसके अलावा एक कार बरामद की है.

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना नाम बबलू, पवन, अशरफी लाल बताया. तीनों ही आरोपी बरेली उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं. पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले एजाज नाम के युवक से स्मैक लाकर उधमसिंह नगर जिले में सप्लाई करते हैं. 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2025 तक नशामुक्त उत्तराखंड बनाना है. इसी को लेकर हम लोग काम कर रहे हैं, इसी के चलते सवा पांच किलो चरस के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है, उनकी सारी संपत्ति की जांच भी होगी, और भविष्य में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन का राहुल गांधी को भी मिलेगा निमंत्रण', देवेंद्र फडणवीस का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget