एक्सप्लोरर

सरकारी जमीन पर बना अवैध मदरसा चंद घंटों में हुआ ध्वस्त, प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराई सरकारी जमीन

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में 17 साल पहले बना अल्जमिया तुल हुसैनिया मदरसा प्रशासन ने देर रात ध्वस्त कर दिया. सरकारी जमीन पर बने होने के साथ मदरसा संचालकों के पास वैध कागजात भी नहीं मिले.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान प्रशासन की टीम ने उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरैया में स्थित अल्जमिया तुल हुसैनिया मदरसा सरकारी जमीन पर बना पाया गया था. 

रुद्रपुर एसडीएम मनीष बिष्ट के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने मदरसे को ध्वस्त कर दिया. ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पूर्व प्रशासन ने ग्राम कुरैया को जाने वाले रास्तों पर बेरिकेट लगाकर जीरो जोन घोषित कर दिया है. पुलिस ने इलाके में भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया है.

सरकारी जमीन पर बना था मदरसा 
उधम सिंह नगर जनपद की रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में कुरैया में प्रशासन की टीम ने 20 मार्च को अल्जामिया तुल हुसैनिया मदरसा को सील किया था. मदरसे को सील करने के बाद प्रशासन की टीम ने मदरसे की जमीन के कागजों की जांच की, तो जिस स्थान पर मदरसा बना था वो सरकारी जमीन निकली. 

इसके बाद प्रशासन द्वारा दो बार नोटिस दिया गया, लेकिन सरकारी जमीन को खाली नहीं किया गया तो आज सुबह जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन की टीम ग्राम कुरैया में एसडीएम मनीष बिष्ट, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी समेत रुद्रपुर तहसीलदार, काशीपुर सीओ, बाजपुर सीओ, रुद्रपुर सीओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी की सुबह पांच बजे से मदरसे का ध्वस्तीकरण जेसीबी और पोकलेन मशीन द्वारा शुरू कर दिया.

मदरसा संचालकों को 2 बार भेजा गया था नोटिस
मदरसे का ध्वस्तीकरण पूरा होने के बाद प्रशासन की टीम डंफर से मलवे को उठाकर अलग अलग स्थानों पर लेकर चली गई. वही मदरसे के ध्वस्तीकरण की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने मौके पर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने ग्राम चकौनी में उनको रोक दिया, जहां विधायक बेहड़ धरने पर बैठ गए.

रुद्रपुर तहसील के ग्राम कुरैया में 17 साल पहले सरकारी जमीन पर अल्जामिया तुल हुसैनिया मदरसे का निर्माण हुआ था. लेकिन जब सीएम धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के दौरान मदरसे के कागजों की जांच की तो पता चला कि मदरसा सरकारी जमीन पर बना हुआ. इसके बाद प्रशासन द्वारा दो बार मदरसा संचालकों को नोटिस भेजा गया, लेकिन उन्होंने सरकारी जमीन खाली नहीं की. प्रशासन द्वारा शनिवार की सुबह पांच बजे पहुंचकर मदरसे को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी.

एसडीएम मनीष बिष्ट ने क्या बोला?
एसडीएम मनीष बिष्ट ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में सुनील यादव बनाम उत्तराखंड सरकार पीआईएल के सम्बन्ध में आज रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कुरैया में आधा एकड़ सरकारी जमीन पर स्थित मदरसे को जमींदोज किया गया है. प्रशासन ने मदरसा संचालकों को दो बार नोटिस दिया था, लेकिन नोटिस के बाद भी इन्होंने सरकारी जमीन को खाली नहीं किया. इसके उपरांत आज सुबह लगभग 5 बजे से 9:30 बजे तक कार्रवाई कर मदरसे को ध्वस्त कर दिया था. उन्होंने कहा कि मदरसे के ध्वस्तीकरण से पूर्व आसपास की सड़कों को बेरिकेट लगाकर जीरो जोन बना दिया था. ताकि कोई भी सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न ना कर सकें.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 'तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं', शादी से पहले सनकी आशिक ने युवती पर फेंका तेजाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget