एक्सप्लोरर

कौशांबी: मिट्टी की खुदाई के दौरान टीला ढहने से दो किशोरियों की दर्दनाक मौत, एक महिला जख्मी

कौशांंबी में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां मिट्टी का टील अचानक ढह गया जिसके चलते तीन महिलाएं मलबे में दब गईं. इस घटना में दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई.

कौशांबी, एबीपी गंगा। यूपी के कौशांबी में सैनी कोतवाली अंतर्गत अझुवा पुलिस चौकी के नजदीक मिट्टी खुदाई के दौरान टीला ढह जाने से दो लड़कियों समेत तीन लोग मलबे में दब गए. रेस्क्यू कर मलबा हटाकर घायलों को निकाला गया. लेकिन तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो गई. एक महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. घटना के बाद हल्ला मचा कि मलबे में कुछ और लोग दबे हैं. जिस पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने जेसीबी से मिट्टी को हटवाया. हालांकि मलबे में किसी और के दबे होने की बात गलत निकली. घटनास्थल पहुंचे एसपी, एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में दोनों शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया. युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है.

सैनी कोतवाली के अझुवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित एक तालाब से आसपास के तमाम लोग अपने घरों की पुताई करने के लिए मिट्टी की खुदाई करते हैं. गुरुवार सुबह वार्ड नंबर चार निवासी बाजी लाल की पत्नी सुनीता देवी अपनी पुत्री पूनम व वार्ड नंबर 5 में रहने वाली अंजली के साथ मिट्टी की खुदाई करने गई थी. तीनों मिट्टी की खुदाई कर रही थी, तभी अचानक टीला भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया. मलबे में तीनों दब गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाना शुरू किया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान दोनों लड़कियों को बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी. जबकि सुनीता देवी को सकुशल मलबे से बाहर निकाल लिया गया.

मिट्टी के मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका पर जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई. हालांकि मलबे में कोई और नहीं निकला. घटना की सूचना पर एसपी अभिनदंन, सिराथू एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिराथू रामवीर सिंह व कई थाने की पुलिस पहुंची. मृतका के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार नहीं थे. हालांकि समझाबुझा कर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget