एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में टैंक की सफाई के दौरान दो युवकों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Aligarh News: मामला थाना बन्ना देवी में नुमाइश ग्राउंड के पास का है. मृतकों के परिजन लगातार घर के किसी व्यक्ति को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

Aligarh Tank Cleaners Death: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रोड पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में टैंक सफाई करने उतरे दो युवकों की मौत हो गई. इनमें से एक का नाम प्रेम था जबकि दूसरे का नाम भगवती था. एक की मौत तो मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे को जब मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही कर रही है. उधर दो युवकों की मृत्यु के बाद तमाम वाल्मीकि समाज के लोग थाने में इकट्ठा हो गए और मामले में कार्यवाही की मांग की.

परिजनों ने की नौकरी की मांग
मृतकों के चचेरे भाई विष्णु चंद्र ने बताया कि दोनों उसके भाई हैं, उसने बताया कि दोनों इंडस्ट्रियल एरिया में किसी केमिकल टैंक की सफाई करने के लिए गए थे, यह फैक्ट्री एरिया थाना बन्नादेवी में नुमाइश ग्राउंड के पास पड़ता है. विष्णु ने बताया कि टैंक का सारा पानी लगभग निकल गया था बस टैंक में थोड़ा सा मलबा बचा था, वे उसे निकालने के लिए टैंक में घुसे थे उसके बाद ही हादसा हुआ. दोनों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को जीवन ज्योति से मेडिकल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मृतकों के परिजनों ने नौकरी मिलने की मांग की है.

परिजनों ने बन्नादेवी थाने में दर्ज कराया केस
वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप गुनावत ने बताया कि थाना बन्नादेवी में आईटीआई रोड पर स्थित प्लॉट नंबर A9 पर एक फैक्ट्री में दो सफाई कर्मियों को टैंक साफ करने के लिए बुलाया गया था, जहां पर टंकी सफाई करने के दौरान दोनों बेहोश होकर टैंक में गिर गए. सूचना पर तुरंत थाना पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. मृतकों की मौत का सही कारण जानने के लिए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में थाना बन्नादेवी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. तथ्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: कर्नाटक में डीके शिवकुमार को CM नहीं बनाने पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें- कांग्रेस के लिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget