एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बिस्किट-नमकीन फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से दो की मौत, अधिक स्टीम बनने से हुआ हादसा

गोरखपुर में शुक्रवार को एक नमकीन बनाने की फैक्ट्री में ब्वायलर फट गया. इस हादसे में दो की मौत हो गई.

गोरखपुर: गोरखपुर के औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की बिस्‍कुट-नमकीन बनाने की एक फैक्‍ट्री में ब्‍वायलर फटने से वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई. हादसा उस वक्‍त हुआ, जब शाम 5 बजे के करीब ब्‍वालर में स्‍टीम अधिक बन जाने की वजह से वो फट गया. धमाका इतनी तेज था कि आसपास की दीवार और फैक्‍ट्री के दो बड़े हाल के ऊपर लगी सीमेंट के शेड की छत तक टूट गई. कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज से लोग दहशत में आ गए. गनीमत ये रही कि हादसे के समय दूसरे बड़े हाल में काम कर रहे 40 मजदूर बाल-बाल बच गए.

स्‍टीम अधिक बनने से फट गया ब्वायलर

गोरखपुर के गीडा सेक्‍टर एफई-12 में स्थित बिस्‍कुट, नमकीन और रस बनाने वाली फैक्‍ट्री नांगलिया फूड इंडस्‍ट्रीज प्रा. लि. में स्‍टीम अधिक बन जाने की वजह से ब्‍वायलर फट गया. ब्‍वायलर फटने से वहां काम कर रहे गोरखपुर के देईपार के रहने वाले पुरुषोत्‍तम सिंह (48) की घटनास्‍थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं घटना में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर मुकेश मिश्रा की भी अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में मौत हो गई.

हालांकि, एसडीएम सहजनवां सुरेश राय ने एक की मौत की ही पुष्टि की है. उन्‍होंने बताया कि प्रवीण मोदी की बिस्‍कुट, नमकीन, रस और टॉफी बनाने की फैक्‍ट्री है. उन्‍होंने बताया कि पुरुषोत्‍तम की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरे को गंभीर रूप से घायल अवस्‍था में बीआरडी मेडिकल कालेज ले जाया गया है. उन्‍होंने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा की धनराशि शीघ्र दी जाएगी.

जबरदस्त धमाके में दो की मौत

फैक्‍ट्री पर काम करने वाले गेटमैन राम प्रसाद ने बताया कि, वे तीन महीने से वहां पर काम कर रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि वे गेट पर ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान स्‍टीम अधिक हो जाने की वजह से फैक्‍ट्री का ब्‍वायलर फट गया और इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई. उन्‍होंने बताया कि धमाका काफी बड़ा था. इससे फैक्‍ट्री के अंदर ब्‍वायलर के पास की दीवार ध्‍वस्‍त हो गई. वहीं बगल के हाल की सीमेंट के शेड की छत छूटने के साथ खिड़की के शीशे और अन्‍य सामान का भी नुकसान हुआ है.

मृतक पुरुषोत्‍तम सिंह के चचेरे भाई किशन सिंह ने बताया कि, उनके भाई पुरुषोत्‍तम सिंह गीडा स्थित नांगलिया फूड इंडस्‍ट्रीज प्रा. लि. में काम कर रहे थे. इसी दौरान शाम 5 बजे वहां पर ब्‍वायलर फट गया और उसकी चपेट में आने से उनके भाई देईपार गांव के रहने वाले पुरुषोत्‍तम सिंह (48 वर्ष) पुत्र रामनाथ सिंह की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: अनोखे हैं हरिद्वार के पंडों की बहीखाते, कई परिवारों का इतिहास समाया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget