एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में युवक को पकड़ने गई पुलिस के साथ मारपीट, दो सिपाही घायल

Bareilly News: बरेली के एक गांव में हुए विवाद में एक युवक को पकड़ने गयी पुलिस के साथ युवक के परिजनों ने मारपीट की और पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया. इसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला, जब एक युवक को पकड़ने गयी पुलिस के साथ युवक के परिजनों ने मारपीट की और पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया.

पुलिस की गाड़ी पर हुआ पथराव

बरेली के पुलिस अधीक्षक (देहात) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि गांव वालों ने पुलिस के साथ मारपीट की और पुलिस की जिप्सी पर पथराव कर सिपाही की रायफल छीन ली, वहीं पुलिस को रायफल देर रात बरामद हो गयी. इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव नज़रगंज के मनोज कुमार का डेढ़ साल पहले गांव के ही कुंवर पाल से विवाद हो गया था. इसी विवाद में मनोज ने कुंवर पाल के खिलाफ़ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था.

हिरासत में लिए गए 6 लोग

मंगलवार रात को मनोज कुमार, कुंवर पाल के घर के सामने बैठकर हंगामा करने लगा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज को समझाने का काफी प्रयास किया. इसके बाद जब वह शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने उसे जीप में ले जाने का प्रयास किया, तो उसके घर की महिलाएं आगे आ गईं और उन्होंने उसे ले जाने नहीं दिया.

उन्होंने बताया कि काफी देर तक पुलिस और महिलाओं में बहस होती रही, तभी मनोज के घर की महिलाओं ने पुलिस के साथ मारपीट कर मनोज को छुड़ा लिया और मनोज का पिता रामभरोसे, सिपाही अंकुर की रायफल छीनकर भाग गया. पुलिस के साथ हुई मारपीट में सिपाही लक्ष्मेंद्र और सिपाही अंकुर घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः
Narendra Giri Death Case: नरेन्द्र गिरि को ब्लैकमेल करने वाली तस्वीर कहां है? पुलिस पूछताछ में शिष्य आनंद गिरी ने दिया ये जवाब

Narendra Giri Post-Mortem Reports: महंत नरेंद्र गिरि की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, फांसी से मौत की पुष्टि, विसरा को सुरक्षित रखा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
UP News: 'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget