एक्सप्लोरर

Firing in Rudrapur: युवती से प्रेम प्रसंग के शक में टेलर से मारपीट के बाद फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Firing in Rudrapur: रुद्रपुर में कुछ युवकों ने मिलकर एक शख्स की बुरी तरह पिटाई कर दी. मारपीट के बाद फायरिंग का भी आरोप है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Firing in Rudrapur: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक शख्स की पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि बहन के साथ प्रेम प्रसंग के शक में भाई और उसके दोस्तों ने टेलर की बुरी तरह पिटाई कर दी. मारपीट के बाद आरोपियों ने फायरिंग भी की. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लिए दिखाई दे रहा है.

पूरा मामला ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड नंबर 4 का है. गंगाधर मौर्या ने थाना पुलिस को तहरीर दी है. उसने बताया कि वह टेलर का काम करता है और एक दुकान भी संचालित करता है. शिकायत में उसने बताया कि दुकान में कपड़े की कटिंग करने के लिए एक युवती अक्सर आया करती थी. जिसको लेकर उसका भाई वीरेंद्र शक करने लगा. 7 सितंबर की देर रात वीरेंद्र अपने पांच साथियों को लेकर उसकी दुकान पर आया और उसके साथ गाली-गलौज की. सभी आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. वहां मौजूद उसके परिचित सोनू यादव ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत करवाया.

गंगाधर ने आगे बताया कि अगली सुबह मनोज चौहान अपने तीन साथियों को लेकर उसकी दुकान पर आया. आरोप है मनोज चौहान ने उस पर तमंचा तान अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसको बुरी तरह से मारा-पीटा. मनोज चौहान ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जब सोनू यादव ने बीच बचाव का प्रयास किया तो मनोज चौहान ने दोनों पर तमंचे से तीन फायर झोंक दिए, जिसमें वह बाल-बाल बच गए. लोगों की भीड़ को आता देख मनोज चौहान व उसके तीनों दोस्त सोनू उर्फ जुंडी, वंश व हरपाल धमकी देते हुए फरार हो गए. पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दो आरोपी गिरफ्तार
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है. साथ ही तमंचा ओर जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें:

Rampur: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर अब योगी सरकार का कब्जा, हाथ से गई 70 एकड़ जमीन

UP Election: बीजेपी के 'बूथ विजय अभियान' का कल होगा आगाज, जेपी नड्डा देंगे जीत का मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget