एक्सप्लोरर

बॉलीवुड में टीवी कलाकारों को उचित मौका नहीं मिलता है: हिना खान

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अभिनय की शुरुआत करने से लेकर करीब आठ साल बाद बॉलीवुड और डिजिटल नेटवर्क में कदम रखने तक अभिनेत्री हिना खान ने मनोरंजन उद्योग में अपनी अच्छी जगह बना ली है।

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अभिनय की शुरुआत करने से लेकर करीब आठ साल बाद बॉलीवुड और डिजिटल नेटवर्क में कदम रखने तक अभिनेत्री हिना खान ने मनोरंजन उद्योग में अपनी अच्छी जगह बना ली है। हालांकि उनका मानना है कि टीवी स्टार्स को फिल्मों में बड़ी भूमिका मिलना आसान नहीं है। हीना ने आईएएनएस से कहा, "हमारे पास समानता की कमी है। नेपोटिज्म हर जगह मौजूद है और यह हमारे उद्योग में भी मौजूद है। यदि आप एक स्टार हैं और आप अपने बच्चे को लॉन्च करना चाहते हैं, तो यह बिल्कुल ठीक है। लेकिन, जब आप बाहरी लोगों को समान मौका नहीं देते हैं तो यह उचित नहीं है। टीवी कलाकार शायद ही बॉलीवुड में बडी भूमिका ले पाते हैं, ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि हमें उचित मौका नहीं मिलता है। कम से कम हमें खुद को साबित करने का तो मौका दें।" उन्होंने आगे कहा, "सुशांत सिंह राजपूत के सफर ने मुझे बहुत प्रेरित किया। मैं कई चीजों के लिए उन्हें प्रेरणा की तौर पर देखती हूं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से भारतीय सिनेमा में अपने लिए जगह बनाई। हम बाहरी लोगों के पास गॉडफादर नहीं हैं, जो हम चाहते हैं वह है बस थोड़ा सम्मान और मान्यता। ऐसे में एक उचित संतुलन जरूर होना चाहिए।" उन्होंने यह भी याद किया कि एक साल पहले जब वह कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत करने वाली थीं, तब बड़े भारतीय डिजाइनरों ने उन्हें कितने हल्के में लिया था। हिना ने कहा, "मुझे नहीं पता कि भारत में लोग टीवी कलाकारों को इतना हीन ²ष्टि से क्यों देखते हैं। मुझे याद है कि मेरे कान की शुरुआत के दौरान अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनरों ने भारतीय डिजाइनरों की अपेक्षा कितनी मदद की थी। पश्चिम में टीवी कलाकारों के साथ भी गरिमामय व्यवहार किया जाता है, लेकिन यहां विपरीत है। यहां बहुत से लोग हमारे साथ काम नहीं करना चाहते हैं। मुझे इसके पीछे की वजह समझ नहीं आती। क्या हम उनके नीचे हैं या वे हमारी प्रतिभा के असुरक्षित हैं? मुझे उम्मीद है कि हमारे उद्योग में चीजें जल्द से जल्द बदल जाएंगी।" काम की बात करें तो हिना को हाल ही में जी 5 पर डिजिटल फिल्म 'अनलॉक' में देखा गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget