एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र से लौट रहे मजदूर यूपी के लिये बड़ी खतरे की घंटी...लखनऊ-कानपुर हाईवे पर धड़ल्ले से आ रहें है मजदूरों से भरे ट्रक

देश में लॉकडाउन जारी है और निर्देश हैं कि सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया जाये। लेकिन इसकी खुलेआम धज्जियां उड़ती तब दिखाई दी तब महाराष्ट्र से आ रहे ट्रकों में मजदूर ठसाठस भरे हुये दिखायी दिये

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। देश मे भले ही लॉकडाउन जारी हो, लेकिन अगर कहीं आप लखनऊ कानपुर हाईवे पर आ गए तो यहां की तस्वीर देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि लॉकडाउन अभी 17 मई तक जारी है। यहां आपको ट्रकों, छोटे टेम्पो और जीप में भर भर कर मजदूर पूर्वांचल के जिलों में जाते दिख जाएंगे। इसमें ना कोई सोशल डिस्टेंसिग को फॉलो कर रहा है, ना ही मास्क का इस्तेमाल। ज्यादातर गाड़ियां महाराष्ट्र नंबर की हैं, इनमें सवार प्रवासी कामगारों का कहना है कि वहां ना खाने का इंतजाम था ना कोई और व्यवस्था इसलिए अब ये अपने जिलों में वापस जा रहे है। एबीपी संवाददाता ने ग्राउंड जीरो पर जाकर इसका हाल देखा।

ट्रक में सवार जब इन मजदूरों से बात की गई तो उनका कहना है कि उन्हें वहां की सरकार ने भी रोकने की कोई पहल नहीं की, और ना ही कोई इंतजाम किया। ना तो यूपी लौट रहे इन मजदूरों को वहां क्वारंटीन सेन्टर में रखा गया और ना ही इनकी जांच हुई है। ये तो हताश निराश होकर वापस लौट रहे हैं और किराया देकर जा रहे हैं। जाहिर है महाराष्ट्र से जहां पूरे देश मे कोरोना के मामले सबसे ज्यादा हैं, वहाँ से मज़दूरों का पलायन उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़े खतरे की घंटी है।

लॉकडाउन 3 में केंद्र और राज्य सरकार ने कुछ शर्तों के साथ छूट जरूर दी है, लेकिन ये छूट मालवाहक गाड़ियों पर है ना की उसमे सवार ढोकर लाने के लिए, और तो और कहीं पुलिस ने भी इन्हें रोककर पूछताछ करनी जरूरी नहीं समझी। टोल प्लाजा पर भी जांच नहीं हो रही है, बस पुलिस आने वाली गाड़ियों का नंबर नोट करके अपने काम की इतिश्री कर रही है। एबीपी गंगा ने जब टोल पर मौजूद पुलिसकर्मी से बात की तो उनका कहना था कि इस तरह के निर्देश नहीं मिले हैं कि किसी को रोकना है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget