एक्सप्लोरर

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जताई आपत्ति, कहा- माफी मांगे

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड विधानसभा में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर जमकर बवाल हो रहा है. वहीं अब पार्टी के अंदर से भी उनके बयान पर नाराजगी सामने आई है.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान को लेकर जबरदस्त राजनीति गरमाई हुई है. उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है. इस पूरे विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिक्रिया भी सामने आई. उन्होंने भी प्रेमचंद अग्रवाल के बयान को घोर आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. 

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, "इस प्रकार की भाषा किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति से अपेक्षित नहीं है. नाराजगी स्वाभाविक है, जो वीडियो मैंने देखा और सुना, वह पूरी तरह से आपत्तिजनक था. प्रेमचंद अग्रवाल हमारे संसदीय कार्य मंत्री हैं, वे विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं और कई बार विधायक भी रहे हैं. ऐसे में उनसे इस प्रकार की भाषा और आचरण की उम्मीद किसी को नहीं थी. इसे कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी की माफी की मांग
उन्होंने कहा कि हम सब उत्तराखंड के लोग हैं और हमें राज्य का सौहार्द बनाए रखना चाहिए. अगर कुछ लोग इस विवाद को और भड़का रहे हैं तो यह भी उचित नहीं है. लेकिन हां, जो प्रेमचंद अग्रवाल जी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि उसे कोई उचित ठहरा सकता है. उन्हें खुद भी समझ आ गया होगा जो वो सही नहीं है उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. हालांकि, प्रेमचंद अग्रवाल पहले ही इस मामले में खेद जता चुके हैं और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग चुके हैं. 

दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल के मुंह से देसी पहाड़ी जैसे शब्द निकले और उन्होंने कुछ अन्य अपशब्दों का भी प्रयोग किया. इस बयान के बाद उत्तराखंड में भारी विरोध शुरू हो गया, खासकर पहाड़ी मूल के लोगों ने इसे अपनी अस्मिता से जोड़ते हुए प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया और उनके इस्तीफे की मांग की है. 

प्रेमचंद अग्रवाल पर होगी कार्रवाई
अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पार्टी पर प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव और ज्यादा बढ़ गया है. वहीं भाजपा पूरे मामले पर बैकफुट पर है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस विवाद का असर आगामी चुनावों पर भी पड़ सकता है. उत्तराखंड में पहाड़ी और मैदानी इलाकों की राजनीति हमेशा से संवेदनशील रही है, और इस तरह के विवादों का जनाधार पर प्रभाव पड़ सकता है.  

69,000 शिक्षक भर्ती में नया घोटाला? कांग्रेस ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget