एक्सप्लोरर

शादी के दौरान कार ना देने पर दिया तीन तलाक, पीड़ित परिवार ने की प्रशासन से कार्रवाई की गुहार

आगरा में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। कार की मांग पूरी न होने पर शादी की रस्मों के दौरान ही दूल्हे ने दूल्हन को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद से दूल्हन का परिवार सदमे में है। परिजनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है

आगरा, नितिन उपाध्याय। कानून बनने के बाद भी ट्रिपल तलाक के मामले रुक नहीं रहे हैं। आगरा में एक ऐसा ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। चट मंगनी, पट ब्याह की तरह चट ब्याह, पट तलाक।

आगरा में एक और महिला तीन तलाक का शिकार बन गई है। इसकी शादी 15 अगस्त को हुई और कुछ घंटों के भीतर ही उसे ट्रिपल तलाक दे दिया गया। लालची पति ने कार की मांग पूरी ना होने पर शादी के जोड़े में बैठी पत्नी को विदाई से पहले ही तीन तलाक का जख्म दे दिया। मामला थाना हरी पर्वत स्थित बस्ती का है। जहां वरीशा बेगम अपने बच्चों के साथ रहती हैं। 15 अगस्त को वरीशा बेगम की बेटी रूबी का निकाह धौलपुर राजस्थान के रहने वाले नदीम उर्फ पप्पन के साथ तय हुआ था। 15 अगस्त को नदीम बारात लेकर वरीशा बेगम के दरवाजे पर पहुंचा, हाथों में मेहंदी रचाए रूबी बारात का इंतजार कर रही थी। शादी में बाराती दावत का लुफ्त उठा रहे थे।

शादी के दौरान कार ना देने पर दिया तीन तलाक, पीड़ित परिवार ने की प्रशासन से कार्रवाई की गुहार

वहीं रूबी का निकाह नदीम उर्फ पप्पन के साथ पढ़ा दिया गया। निकाह पढ़े जाने के बाद दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल था। लेकिन इसके कुछ देर बाद जब सलामी की रसम शुरू हुई तो परिवार की खुशियां मातम में बदलते देर नहीं लगी। सलामी की रस्म पर बैठे लालची दूल्हे पप्पन उर्फ नदीम ने रूबी के परिजनों से सलामी की रस्म पूरी करने की एवज में कार की मांग शुरू कर दी।

परिजनों ने कहा कि हम अचानक से कार कहां से लेकर आए , इस बार लालची दूल्हा नदीम भड़क गया और लाल जोड़े में बैठी रूबी को तीन तलाक बोल कर दुल्हन की चौखट से वापस अपने घर लौट गया। लालची दूल्हे के यह तेवर देख पूरे घर में मातम का माहौल बन गया। लोगों ने दूल्हे को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माना। और तीन तलाक बोलकर लाल जोड़े में सजी बैठी दुल्हन को उसके घर पर छोड़ कर चला गया। इस घटना के बाद रूबी के परिजन हैरान और परेशान हैं। और उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत करते हुए लालची दूल्हे पप्पन नदीम के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मामले की शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सीओ हरी पर्वत को मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अपर नगर मजिस्ट्रेट अंबरीश कुमार का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तीन तलाक अब तक कई परिवारों को उजाड़ चुका है और इस का कहर लगातार बरकरार है। तीन तलाक का शिकार हुई रूबी सदमे में है और लालची नदीम के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget