एक्सप्लोरर

शामली में ट्रेन के फर्श पर पड़ा मिला नशे में गार्ड, यात्रियों ने काटा हंगामा

Shamli News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने इस घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद ड्राइवर ने किसी तरह ट्रेन को बड़ौत स्टेशन तक पहुंचाया.

UP News: शामली जनपद में दिल्ली से शामली आने वाली ट्रेन नंबर 64021 के गार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड नशे की हालत में ट्रेन के फर्श पर पड़ा दिखाई दे रहा है. गार्ड का नाम सुभाष चंद बताया जा रहा है, और शामली स्टेशन पर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है. इस दौरान यात्रियों ने हंगामा भी कर दिया.

यह वीडियो अलावलपुर इदरीशपुर रेलवे स्टेशन पर बनाया गया. जब ट्रेन वहां रुकी हुई थी. यात्रियों ने देखा कि गार्ड सुभाष चंद नशे में ट्रेन के फर्श पर पड़े थे. कुछ यात्रियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी लड़खड़ाती आवाज और अस्पष्ट जवाबों ने स्थिति को और संदिग्ध बना दिया. वीडियो में दिख रहा है कि सिग्नल डाउन होने के बावजूद गार्ड ने ट्रेन को चलाने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही.

अधिकारियों को सूचना

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने इस घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद ड्राइवर ने किसी तरह ट्रेन को बड़ौत स्टेशन तक पहुंचाया, जहां गार्ड के स्थान पर दूसरे कर्मचारी को नियुक्त किया गया. ट्रेन को बाद में शामली तक लाया गया.

मेडिकल परीक्षण और जांच शुरू

शामली रेलवे स्टेशन पर गार्ड सुभाष चंद का मेडिकल परीक्षण कराया गया, और उनके सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि अलावलपुर स्टेशन से शिकायत मिली थी कि गार्ड की हालत ठीक नहीं है. बड़ौत स्टेशन पर उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी को नियुक्त किया गया, और शामली पहुंचने पर मेडिकल परीक्षण कराया गया. यह स्पष्ट करने के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार है कि गार्ड ने शराब का सेवन किया था या उनकी तबीयत खराब थी.

रेलवे की कार्रवाई

वहीं उधर रेलवे अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरपीएफ से सहयोग मांगा गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद गार्ड सुभाष चंद के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. रेलवे ने इस तरह की लापरवाही को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget