एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में हुआ दर्दनाक हादसा, गुब्बारा भरने की टंकी फटने से एक की मौत दो घायल

मुजफ्फरनगर में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित एक प्राचीन डल्लू देवता का मंदिर है. यहां हर साल होली और दिवाली के त्योहार पर मेला लगता है. मेले में ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक शख्स की मौत हो गई.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में होली के त्येहार के दिन एक हृदय विदारक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. हंसी खुशी का माहौल मातम में बदल गया. यहां गुब्बारा भरने की टंकी के अचानक फटने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के लोगों को लगा कि कहीं कोई बम फट गया है. घटना के बाद कोहराम मच गया और चारों ओर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि, दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

हर साल लगता है मेला दरअसल, मुजफ्फरनगर में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित एक प्राचीन डल्लू देवता का मंदिर है. जहां हर साल होली और दिवाली के त्योहार पर मेला लगता है. त्योहार पर इन देवताओं पर लोग दिये जलाने और पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं. होली के त्योहार के मद्देनजर डल्लू देवता पर मेला लगा हुआ था. सभी लोग हंसी खुशी के साथ पूजा-अर्चना कर रहे थे.

तेज धमाके के साथ फटा टैंक मेले में इसी दौरान तेज धमाके के साथ गुब्बारे भरने वाले युवक आशु का गुब्बारे भरने वाला टैंक फट गया. हादसे में आशु सहित 3 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भर्ती कराया जहां गुब्बारे में हवा भरने वाले आशु पुत्र इंद्रजीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दोनों घायलों को गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप मृतक आशु के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है कि. परिजनों का कहना है कि गरीब होने की वजह से आशु को डॉक्टरों ने नहीं देखा. वहीं घटना की जानकारी जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव को लगी तो वो तुरंत मौके पर पहुंच गए. उन्होंने घायलों के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.

ये भी पढ़ें:

अलग अंदाज में मनाई जाती है नवाबों के गांव में होली, होरियारे देते हैं गाली, बदले में मिलता है नजराना

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget