एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में NH-9 पर ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत, हादसे में एक की मौत और 16 श्रद्धालु घायल

मुरादाबाद में NH-9 पर श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एक श्रद्धालु की मौत और 16 श्रद्धालु घायल हो गए.

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाई वे-9 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 16 श्रद्धालु घायल हो गए और एक की मौत हो गयी. 

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडापांडे भेजा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई, मृतक के परिवार वालों ने स्वास्थ्य विभाग पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मंदिर से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं में से एक श्रद्धालु को शौचालय जाना था. जिसकी वजह से ट्रैक्टर चालक उदय सिंह ने ट्रैक्टर को साइड में रोक दिया, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में से 16 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर मृतक के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है.

स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने बताया जो भी आरोप लगाए गए हैं वह गलत हैं, सभी घायल यात्रियों का अस्पताल में भर्ती करते ही उपचार शुरू कर दिया गया था. हालत गंभीर होने के चलते एक यात्री को हायर सेंटर रेफर करने के लिये एंबुलेंस को कॉल की गई थी इसी दौरान युवक की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़ेंः
जासूसी कांड पर कांग्रेस ने मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा, कहा- पीएम मोदी की भूमिका की हो जांच

क्या है ड्रैगन की नई साजिश? लद्दाख के पास लड़ाकू विमानों का नया एयर बेस तैयार कर रहा है चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget