एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: अनलॉक के नियमों में ढील का असर, पर्यटकों से गुलजार हो रही मसूरी, 80 फीसदी होटलों की हुई एडवांस बुकिंग

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों के चेहरे पर फिर से मुस्कान दिखने लगी है.

देहरादून. पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर पर्यटकों की रौनक देखने को मिल रही है. उत्तराखंड सरकार द्वारा कोरोना काल में पर्यटकों को दी गई छूट के बाद मसूरी फिर गुलजार दिख रही है. शहर के लगभग 80 फीसदी होटलों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों के चेहरे पर फिर से मुस्कान दिखने लगी है.

कोरोना काल में पहली बार बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक दरअसल, उत्तराखंड सरकार की ओर से पर्यटन से पाबंदियों को हटाए जाने के बाद मसूरी में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है. लॉकडाउन की मार झेल रहे व्यापारी भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वीकेंड पर मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. जिससे पर्यटक स्थलों के अच्छे दिन आने के संकेत मिलने लगे हैं. वहीं, 2 अक्टूबर से लगातार तीन दिन की छुट्टी है. जिससे बड़ी संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद है. ज्यादातर होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है. शहर में करीब 80 प्रतिशत होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं.

उत्तराखंड सरकार के फैसले का स्वागत कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से लोग लंबे समय तक अपने घरों में कैद थे. जिसकी वजह से अब अलग-अलग राज्यों के सैलानी मसूरी की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने आ रहे हैं. यहां आने वाले पर्यटकों ने उत्तराखंड सरकार के फैसले की सराहना की है. इसके अलावा, पर्यटकों का कहना है कि बाजारों को अच्छी तरीके से सैनिटाइज किया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा कोविड-19 के नियमों का अच्छी तरीके से पालन कराया जा रहा है. बहरहाल, मसूरी में पहुंचे लोग प्राकृतिक सौंदर्य के साथ मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.

व्यापारियों को सरकार से मदद की उम्मीद उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. शनिवार और रविवार को उत्तराखंड के ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी संख्या देखने को मिली. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती. इसके लिए हम सरकार से मदद की उम्मीद करते हैं.

ये भी पढें:

पहाड़ों की रानी मसूरी में छाया कोहरा, बारिश की संभावना

एसडीएम ने होटलों में की छापेमारी,होटल व्यापारियों में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pilibhit News: पीलीभीत में युवक को जहरीले सांप ने काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा छोटा भाई
पीलीभीत में युवक को जहरीले सांप ने काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा छोटा भाई
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, ट्रेन के टॉयलेट में बंद होकर बचाई जान
शंकराचार्य पर केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, ट्रेन के टॉयलेट में बंद होकर बचाई जान
Greater Noida News: सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान से गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान से गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
ग्रेटर नोएडा: जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी, पति-पत्नी और बेटे ने लगाया 50 लाख का चूना
ग्रेटर नोएडा: जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी, पति-पत्नी और बेटे ने लगाया 50 लाख का चूना

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
China Tuition Ban: इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget