एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: गोंडा में बीजेपी-सपा प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर, जानिए- किसका पलड़ा भारी?

UP: गोंडा बलरामपुर में बीजेपी और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही हैं. यहां बीजेपी ने अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह को टिकट दिया है जब सपा से डॉ भानु प्रताप त्रिपाठी मैदान में हैं.

UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी नामांकन करने में जुटे हुए हैं. गोंडा बलरामपुर को लेकर इस बार बीजेपी ने पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह पर भरोसा जताया है. जिन्होंने लिस्ट में नाम आने के बाद से ही चुनावी तैयारियां तेज कर दी है तो वहीं सपा ने पूर्व विधायक डॉ भानु प्रताप त्रिपाठी को मैदान में उतारा है. दोनों ही उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.  
 
बीजेपी प्रत्याशी अवधेश कुमार का दावा
 
बीजेपी एमएलसी प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह आज वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ गोंडा कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एबीपी गंगा से बात करते हुए कहा कि वो अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्याशी का राजनीतिक चेहरा नहीं है और न ही यहां सपा का राजनीति आधार है. इसीलिए यहां बीजेपी की जीत निश्चित है. हम पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूत करने का काम करेंगे जो भी कमियां है उसको पूरा करेंगे. अवधेश कुमार ने कहा कि उन्होंने ग्राम पंचायत की राजनीति से शुरुआत की है. उन्हें ग्राम पंचायत और पंचायती राज की गहरी जानकारी है.
 
जानिए अवधेश कुमार का राजनीतिक इतिहास
 
अवधेश कुमार ने 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा की टिकट पर तरबगंज विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमनारायण पांडे को भारी मतों से हराया था. उस समय वो सपा सरकार में मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह के खास लोगों में से थे. लेकिन 2017 के चुनाव में जब विनोद कुमार सिंह खुद तरबगंज सीट से चुनाव लड़ने उतरे तो अवधेश का टिकट कट गया. जिससे नाराज होकर वो बीजेपी में शामिल हो गए. 2017 के चुनाव में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह को हार गए और बीजेपी को जीत मिली. इस जीत के बाद अवधेश बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खास हो गए. इस बार बीजेपी ने उन्हें एमएलसी का टिकट दिया है. 
 
मजबूत स्थिति में है बीजेपी
 
देवीपाटन मंडल में 20 सीट है. इनमें से 16 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. गोंडा विधानसभा की बात की जाय तो यहां की सभी सात सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. जाहिर है ऐसे में बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी की स्थिति और मजबूत हो जाती है. बहरहाल फिलहाल तो सपा और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. 
 
सपा ने भानु त्रिपाठी को मैदान में उतारा
 
गोंडा बलरामपुर विधान परिषद क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी डॉ भानु त्रिपाठी ने गोंडा पहुंच कर कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है उनके साथ सपा के पूर्व मंत्री एवं गैसड़ी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक डॉ एसपी यादव, बलरामपुर जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा व गोंडा जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. 
 
भानु त्रिपाठी का सियासी अनुभव
 
डॉ भानु त्रिपाठी मूलतः बलरामपुर जिले की खलवा मोहल्ले के रहने वाले हैं. मौजूदा समय में वो राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं, हालांकि विधानसभा चुनाव में डॉ भानु त्रिपाठी तुलसीपुर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे लेकिन यहां उन्हें टिकट न देकर सपा ने अपने पूर्व विधायक मशहूद खां को प्रत्याशी बनाया था, इस सीट पर सपा को हार का सामना करना पड़ा. समीकरणों के चलते यहां से भाजपा के ब्राह्मण कैंडिडेट रहे कैलाश नाथ शुक्ला को जीत हासिल हुई. अब सपा ने ब्राह्मण चेहरे को आगे करते हुए गोंडा बलरामपुर क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद प्रत्याशी बनाया है. 
 
एमएलसी चुनाव को लेकर सपा का दावा
 
हालांकि ये चुनाव आमतौर पर शासन सत्ता का चुनाव कहा जाता है. पूर्व मंत्री एवं गैसड़ी के मौजूदा विधायक डॉ एसपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले का सम्मान है और डॉ भानु त्रिपाठी को पुरजोर तरीके से विधान परिषद चुनाव लड़ाया जाएगा यदि भाजपा ने बेमानी नहीं की तो डॉ भानु त्रिपाठी गोंडा बलरामपुर क्षेत्र से जीतकर विधान परिषद सदन पहुंचेंगे. 
 
भानु त्रिपाठी ने कही ये बात
 
वहीं डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विधान परिषद क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया गया है इस भरोसे के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं, हम पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ेंगे और ये सीट जीतकर अखिलेश यादव जी को तोहफे में दूंगा. सपा सरकार की नीतियों के साथ हम मतदाताओं के पास जाएंगे. बीजेपी सरकार मैं केवल सजातीय पर ही बुलडोजर चलाने का काम होता है. 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget