एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें कल की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

उन्नाव मामले में रेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये दिल्ली लाया जा सकता है। आयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई समेत कल की दस बड़ी खबरें आप पढ़ सकते हैं बस एक क्लिक में।

  1. उन्नाव केस की घायल पीड़िता और उसके वकील को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ से बाहर शिफ्ट करने पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। दोनों का इलाज कर रहे किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रिपोर्ट दी है कि दोनों को उचित इलाज मिल रहा है। फिर भी अगर उनका परिवार और कोर्ट चाहे तो उन्हें कहीं और भेजा जा सकता है। इसमें कोई खतरा नहीं है।
  2. उन्नाव रेप पीड़िता और वकील महेन्द्र सिंह की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। लखनऊ के केजीएमयू के डॉक्टर्स लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आ पा रहा है। इस बीच में सबकी नजरें सरकार पर लगी हैं कि क्या रेप पीड़िता और वकील को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली या किसी और जगह शिफ्ट किया जाएगा या नहीं।
  3. अयोध्या मामले की सुनवाई शुरू करने पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार फैसला लेगा। कोर्ट ने मामले में मध्यस्थता कर रही कमेटी से रिपोर्ट मांगी है। कुछ पक्षकारों ने कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल कर कहा है कि बातचीत के ज़रिए हल निकालने की हो रही कोशिश में सही तरक्की नहीं हो रही है। इसको आगे बढ़ाना सिर्फ समय की बर्बादी है। इसलिए, प्रक्रिया बंद कर दोबारा सुनवाई शुरू की जाए। सुनवाई से पहले गुरुवार को मध्यस्थता कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है।
  4. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वो शुक्रवार यानि आज पाकिस्तानी जेल में क़ैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को काउंसलर ऐक्सेस देगा। जेल में बंद जाधव से मिलने के लिए आज दोपहर 3 बजे भारतीय अधिकारी को बुलाया गया है। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से भी एक व्यक्ति मौजूद रहेगा। पाकिस्तान ने ये कदम नीदरलैंड्स की हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत के उस फैसले के बाद उठाया है जिसमें उससे कहा गया था कि वो मौत की सज़ा पाए जाधव को तुरंत राजनयिक मदद मुहैया
  5. भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। माल्या ने अपनी संपत्ति जब्त किए जाने की प्रक्रिया पर रोक की मांग की है। बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए चुकाए बिना देश से फरार हुए माल्या को विशेष पीएमएलए कोर्ट भगोड़ा घोषित कर उसकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दे चुकी है। बॉम्बे हाई कोर्ट भी इस कार्रवाई पर रोक से मना कर चुका है।
  6. जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस के रणनीति समूह की बैठक शुक्रवार शाम 5 बजे होगी। पहले की तरह ही बैठक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर होगी और डॉक्टर सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे।
  7. जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस प्रक्रिया की समीक्षा के लिए आज जिला चुनाव अधिकारियों की बैठक बुलाई। चुनाव इस साल के अंत तक होने की संभावना है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) शैलेंद्र कुमार आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 22 जिला चुनाव अधिकारियों और अन्य चुनाव कर्मियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी जिसमें निवासी मतदाता सूची में उनके नामों की जांच कर सकेंगे, नये पंजीकरण करा सकेंगे, मतदाता विवरण में बदलाव और वोटर आईडी कार्डों में सुधार कर सकेंगे।
  8. ईवीएम के विरोध में आज मुंबई में सभी विपक्षी दल एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मनसे के तरफ से इसका आयोजन किया गया है। इस में कांग्रेस, एनसीपी, शेकाप, स्वाभिमानी शेतकरी संघटन समेत कई पार्टियां शामिल हैं। इस हफ्ते राज ठाकरे ईवीएम के विरोध में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और एनसीपी के नेताओं से मिले थे। महाराष्ट्र में जल्द ही विधान सभा चुनाव होने हैं।
  9. पंजाब विधानसभा का अगला सत्र शुक्रवार से शुरु हो रहा है। सत्र छह अगस्त तक चलेगा। सत्र दोपहर बाद आज दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगा, जबकि विधायी कार्य पांच व छह अगस्त को किए जाएंगे। सदन को विधायी कार्यों के पूरा होने के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।
  10. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सीईओ के साथ बैठक करेंगी। बैठक में बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये कर्ज में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) के तहत एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) मामलों के समाधान की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Rajya Sabha Chunav Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
दहेज में 50,000 रुपये नहीं लाने पर बहू को शौचालय जाने से रोका, पति इम्तियाज भी...
दहेज में 50,000 रुपये नहीं लाने पर बहू को शौचालय जाने से रोका, पति इम्तियाज भी...
बस्ती के दृष्टिबाधित मूर्तिकार की अनोखी कहानी, मन की आंखों से बनाते हैं मूर्तियां
बस्ती के दृष्टिबाधित मूर्तिकार की अनोखी कहानी, मन की आंखों से बनाते हैं मूर्तियां
UP पुलिस पर आमने सामने योगी-अखिलेश, सीएम बोले- पहले लगता था कर्फ्यू
UP पुलिस पर आमने सामने योगी-अखिलेश, सीएम बोले- पहले लगता था कर्फ्यू

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget