एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम 'हाउडी मोदी में शिरकत करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी आज राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम 'हाउडी मोदी में शिरकत करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी आज राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे। पीएम यूएन महाचसचिव द्वारा आयोजित भोज में शरीक होंगे। प्रधानमंत्री मोदी नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में 50 किलोवाट के ‘गांधी सोलर पार्क’ का उद्घाटन करेंगे।
  2. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में अयोध्या मामले पर चल रही सुनवाई का आज तीसवां दिन है। आज सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन अपनी जिरह पूरी करेंगे। कल उन्होंने कहा था कि वो जगह को राम जन्मस्थान हो सकती है। लेकिन पूरी ज़मीन से मुसलमानों को बाहर नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने 18 अक्टूबर की तय समय सीमा में सुनवाई पूरी करने के लिए आज से रोज़ 1 घंटा ज़्यादा सुनवाई का फैसला लिया है।
  3. उन्नाव रेप केस में पीड़िता के परिवार की सुरक्षा पर आज सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से जवाब मांगा हुआ है। मुख्य सचिव को आज जवाब दायर करना है। बता दें कि उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने हाल ही में अपना बयान कोर्ट के सामने दर्ज कराया है। जिसके लिए एम्स में ही अस्थाई कोर्ट बनाकर पीड़िता के बयान जज के सामने रिकॉर्ड किए गए थे। इस पूरे मामले की सुनवाई से मीडिया को दूर रखा गया था। इस मामले में बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत बाकी आरोपी फिलहाल दिल्ली में तिहाड़ जेल में हैं।
  4. आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी और देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई आज भी दिल्ली हाईकोर्ट में जारी रहेगी। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि चिदंबरम के खिलाफ जो मामला है वह साल 2007 का है और इस मामले में अब सबूतों और गवाहों के साथ छेड़छाड़ की कोई आशंका नहीं है। लिहाज़ा चिदंबरम को जमानत दे दी जानी चाहिए। वहीं, जांच एजेंसी का कहना है कि ये एक ऐसा मामला है, जहां पर एक उच्च पद पर बैठे शख्स ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पैसों की हेराफेरी की है लिहाज़ा इनको किसी भी तरह की राहत नहीं दी जानी चाहिए। गौरतलब है कि पी चिदंबरम फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में है।
  5. योगी कैबिनेट की बैठक आज सुबह लोकभवन में 11 बजे बुलाई गई है। कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इसमें मंत्रियों के खुद आयकर भरने और बेसिक शिक्षा विभाग में महानिदेशक के पद गठन का प्रस्ताव संबंधी फैसले पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा यूपी आयुर्विज्ञान विवि सैफई इटावा के डॉक्टर्स, अधिकारियों, कर्मचारियों को SGPGI के बराबर भत्ते देने का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता है।
  6. इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सपा सांसद आज़म खान की अर्जी पर सुनवाई होगी। आज़म खान ने अपने खिलाफ रामपुर में दर्ज हुए आपराधिक मुकदमों में राहत पाने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी पर सुनवाई करने वाले जज ने खुद को इस मुकदमे से अलग करते मामला चीफ जस्टिस को रेफर कर दिया है। चीफ जस्टिस इस मामले में सुनवाई के लिए नई बेंच नॉमिनेट करेंगे। जिसके बाद नई बेंच में ही सुनवाई होगी। कल की सुनवाई में सबसे पहले यह तय होगा कि आजम खान को सभी मुकदमों में राहत पाने के लिए अलग अलग अर्जी दाखिल करनी होगी या फिर एक ही अर्जी में सभी मुकदमे शामिल हो जाएंगे। आज़म पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है। ऐसे में कल होने वाली सुनवाई बेहद अहम हो सकती है।
  7. बेहतर पुलिसिंग के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कानून में बदलाव का फैसला लिया है। इसी सिलसिले में आज दिल्ली में सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी। जिसमें पुलिसिंग को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से पूछा है कि किन-किन कानून और एक्ट में सुधार की जरूरत है। इस संबंध में 24 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय में सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक के बाद सबसे बेहतर सुझावों को अमल में लाया जाएगा।
  8. देहरादून के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री की यह प्रेसवार्ता उत्तराखंड में निवेश और उद्योग से संबंधित मामले पर होगी।
  9. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह आज हमीरपुर जाएंगे। इस दौरान वे महोबा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा शिवपाल सिंह पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे।
  10. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इसकी विचारधारा, कार्यो एवं प्रासंगिक विषयों पर संघ प्रमुख मोहन भागवत 24 सितंबर को विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने अपने बयान में कहा, 'मोहन भागवत नियमित अंतराल पर समाज के विभिन्न वर्गों से भेंट कर संघ का विचार, कार्य तथा समसामायिक विषयों पर चर्चा करते हैं। इसी क्रम में आगामी 24 सितंबर को वह दिल्ली में भारत में उपस्थित विदेशी मीडिया के पत्रकारों से भेंट करेंगे।' उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक निश्चित सूची से परस्पर संवाद का है। मोहन भागवत इस संवाद में विदेशी मीडिया के पत्रकारों को संघ के कार्य व प्रासंगिक विषयों पर संघ के विचारों से अवगत करवांएगे तथा उनसे इसी संदर्भ में एक रचनात्मक चर्चा करेंगे।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकास के मुद्दों पर राजनीति करें', एनकाउंटर पर बयान को लेकर रवि किशन ने अखिलेश यादव को घेरा
'विकास के मुद्दों पर राजनीति करें', एनकाउंटर पर बयान को लेकर रवि किशन ने अखिलेश यादव को घेरा
अखिलेश यादव भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या कब जाएंगे? खुद ही दिया जवाब, 'इटावा में...'
अखिलेश यादव भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या कब जाएंगे? खुद ही दिया जवाब
Azamgarh News: पुलिसकर्मी ने शख्स को जड़ दिए थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आजमगढ़: पुलिसकर्मी ने शख्स को जड़ दिए थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
राम मंदिर मामला: SIT जांच में बड़ा खुलासा, पैसे के बंटवारे पर हुआ आपसी विवाद, खुलने लगा पूरा खेल
राम मंदिर मामला: SIT जांच में बड़ा खुलासा, पैसे के बंटवारे पर हुआ आपसी विवाद, खुलने लगा पूरा खेल

वीडियोज

Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
टेस्ट क्रिकेट के 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाजों ने लिखा नया इतिहास; बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाजों ने लिखा नया इतिहास
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Delhi Chor Bazaar: कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
Video: 'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
Embed widget