एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें 16 अगस्त की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर नियमित सुनवाई, अनुच्छेद 370 हटाये जाने को लेकर यूएनएससी में गुप्त चर्चा समेत 16 अगस्त की दस बड़े खबरें पढ़े सिर्फ एक क्लिक पर।

  1. अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी। 5 जजों की संविधान पीठ में चल रही सुनवाई का आज सातवां दिन है। आज भी रामलला विराजमान के वकील सी एस वैद्यनाथन दलीलें रखेंगे। बुधवार को वैद्यनाथन ने कहा था कि अयोध्या में प्राचीन मंदिर के खंभों पर बनाई गई विवादित इमारत शरीयत के हिसाब से मस्ज़िद नहीं मानी जा सकती। हज़ारों सालों से विवादित जमीन के राम जन्मस्थान होने को लेकर हिंदू आस्था कायम है। मुगल काल में अयोध्या की यात्रा करने वाले विदेशी यात्रियों ने भी इसका जिक्र किया है।
  2. उन्नाव रेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आज मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत में सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। पिछली सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया था की अस्पताल ने बिना अदालत के आदेश के किसी भी तरह की मेडिकल रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद अदालत ने पीड़िता की हालत जानने के लिए लिखित आदेश जारी कर पुलिस से मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। ।
  3. सपा सांसद आजम खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज रामपुर की जिला अदालत में सुनवाई होगी। आजम खान पर ज़मीन कब्जाने के कई मामले दर्ज हैं जिनमे आज़म खान ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर रखी है। आज़म खान अपने ऊपर दर्ज हुए मुकदमो में जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे हाईकोर्ट ने याचिका रद्द करते हुए निचली अदालत में याचिका करने के आदेश दिए थे। अब आज इस मामले में सुनवाई होनी है।
  4. पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, पाक सेना के तीन जवान मारे गए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।  सूत्रों के मुताबिक सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तान के तीन जवान मारे गए।
  5. बुंदेलखंड के कई शहर  बाढ़ की चपेट में ललितपुर , झाँसी , हमीरपुर में घुसा बाढ़ का पानी। ललितपुर-काशीराम आवास कालोनी आई बाढ़ की चपेट में, कालोनी की पहली मंजिल पर रहने वाले घरों में भरा पानी, डर से लोग आवास छोड़ सड़कों पर आए, रस्सियों के सहारे लोगों का स्थानीय लोग कर रहे प्रयास, गोविंद सागर बांध के फाइफ़न खुलने से कालोनी वासी संकट में, सदर कोतवाली अंतर्गत गोविंद नगर काशीराम आवास कालोनी का मामला। वहीं दूसरी तरफ कल ललितपुर , हमीरपुर में यमुना नदी उफान पर बह रही है।
  6. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के भारत के फैसले पर यूएनएससी में आज चर्चा होने की संभावना। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के भारत के फैसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में आज चर्चा होने की संभावना है। चीन ने इस सत्र को कराने का अनुरोध किया था। चीन परिषद का स्थायी सदस्य है। इससे पहले पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत के कश्मीर को लेकर लिए गए निर्णय पर तत्काल एक सत्र कराने का अनुरोध किया था। चीन ने पाक का साथ देते हुए इस मामले पर गुप्त बैठक की बात कही। चीन की यात्रा से लौटने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यूएनएससी में पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया था।
  7. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने वाले संविधान संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने वाले संविधान संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। वकील एम एल शर्मा की याचिका में अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के लिए किए गए संविधान संशोधन को गलत बताया गया है। साथ ही विधानसभा के प्रस्ताव के बिना राज्य को दो हिस्सों में बांटने को अवैध कहा गया है।
  8. आज हरियाणा के जींद में अमित शाह की रैली। गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के जींद में रैली करेंगे। इस रैली के साथ ही बीजेपी हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। इसी साल हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के प्रभारी महासचिव अनिल जैन सहित तमाम मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे।
  9. टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए इंटरव्यू आज। शास्त्री का एक और कार्यकाल लगभग तय। कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति आज छह उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी जिसमें भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री को अपना पद बरकरार रखने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शास्त्री के अलावा तीन सदस्यों की समिति के समक्ष जो अन्य बड़े नाम प्रस्तुति देंगे उसमें आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर और श्रीलंका के पूर्व कोच टाम मूडी के अलावा न्यूजीलैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व कोच माइक हेसन शामिल हैं। भारत की 2007 की विश्व टी20 जीतने वाली टीम के मैनेजर लालचंद राजपूत, मुंबई इंडियन्स के पूर्व मुख्य कोच रोबिन सिंह और वेस्टइंडीज के फिल सिमंस भी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
  10. एनजीटी द्वारा 25 करोड़ का जुर्माना लगाए जाने के बाद भी आगरा में कूड़ा निस्तारण की समस्या सुधर नहीं रही है। शहर के कई सारे इलाकों में गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। वहीं नगर निगम के दावे में शहर में साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow Coaching Fire Live: देर रात तक चला पोस्टमार्टम, बिल्डिंग मालिक समेत 4 अरेस्ट, 4 अधिकारी सस्पेंड
लखनऊ अग्निकांड Live: देर रात तक चला पोस्टमार्टम, बिल्डिंग मालिक समेत 4 अरेस्ट, 4 अधिकारी सस्पेंड
UP Weather: यूपी में गर्मी से राहत नहीं, आज लखनऊ-वाराणसी समेत 32 जिलों में लू का अलर्ट, मानसून भी हुआ लेट
यूपी में गर्मी से राहत नहीं, आज लखनऊ-वाराणसी समेत 32 जिलों में लू का अलर्ट, मानसून भी हुआ लेट
लखनऊ अग्निकांड: 2016 में ध्वस्त की जानी थी यह इमारत, 10 साल बाद 15 लोगों की गई जान | 10 बड़ी बातें
लखनऊ अग्निकांड: 2016 में ध्वस्त की जानी थी यह इमारत, 10 साल बाद 15 लोगों की गई जान | 10 बड़ी बातें
Lucknow Fire News: 15 बच्चों की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड, लखनऊ अग्निकांड का पूरा अपडेट
15 बच्चों की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड, लखनऊ अग्निकांड का पूरा अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 22 राज्यों में आंधी और तूफानी बारिश की चेतावनी, UP- बिहार, दिल्ली-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल, जानें
22 राज्यों में आंधी और तूफानी बारिश की चेतावनी, UP- बिहार, दिल्ली-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल, जानें
लखनऊ अग्निकांड: शीशे पर पत्थर फेंके और दीवारें तोड़ीं, इस हालत में निकाले गए शव, डरा देंगी ये Photos
लखनऊ अग्निकांड: शीशे पर पत्थर फेंके और दीवारें तोड़ीं, इस हालत में निकाले गए शव, डरा देंगी ये Photos
अमेरिका के न्यूक्लियर वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, डोनाल्ड ट्रंप का आया रिएक्शन, कहा- 'भविष्य में परमाणु...'
अमेरिका के न्यूक्लियर वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, डोनाल्ड ट्रंप का आया रिएक्शन
ICC ने जारी की नई मदरहुड पॉलिसी, जानिए अब महिला खिलाड़ियों को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें
ICC ने जारी की नई मदरहुड पॉलिसी, जानिए अब महिला खिलाड़ियों को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में 'कॉकटेल 2' हुई पास, लाखों में सिमटी 'पेद्दी', जानेंं- 'मां इंति बंगाराम' सहित बाकी फिल्मों का कैसा हुआ हाल?
मंडे टेस्ट में 'कॉकटेल 2' हुई पास, जानेंं- मां इंति बंगाराम सहित बाकी फिल्मों का कैसा हुआ हाल?
'500 करोड़ खर्च किए तब जाकर 6 तंदरुस्त गद्दार पैदा हुए... इनका मां-बाप कौन?' बागी सांसदों पर संजय राउत का हमला
'500 करोड़ खर्च किए तब जाकर 6 तंदरुस्त गद्दार पैदा हुए... इनका मां-बाप कौन?' संजय राउत का हमला
ऑस्ट्रेलिया से आए एंडरसन का आगरा में सामान चोरी, अब भट्टे पर उठा रहा ईंटें! वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया से आए एंडरसन का आगरा में सामान चोरी, अब भट्टे पर उठा रहा ईंटें! वीडियो वायरल
क्या है Loop Engineering, जानें यह कैसे बदल देगा AI इस्तेमाल करने का तरीका?
क्या है Loop Engineering, जानें यह कैसे बदल देगा AI इस्तेमाल करने का तरीका?
Embed widget