एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 30 NEWS: सियासत से लेकर अपराध तक, एक क्लिक में पढ़ें यूपी-उत्तराखंड की 30 बड़ी खबरें

एबीपी गंगा पर देखिए, राजनीति, अपराध व प्रदेश की तमाम बड़ी खबरें। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां और सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा के लिए करेंगी प्रचार। फेनी के चलते कई देशो में हाई अलर्ट जारी किया।

1.

लखनऊ में आज अमित शाह लखनऊ में राजनाथ सिंह के समर्थन में करेंगे सभा। आज शाम 7 बजे लखनऊ के कपूरथला में होगी। इस सभा में राजनाथ सिंह सीएम योगी आदित्य नाथ भी मौजूद रहेंगे।

2.

लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लोकसभा फैजाबाद और लोकसभा बाराबंकी के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे। दोपहर 1.35 बजे होगी गुलाबबाड़ी मैदान में फिर उसके बाद फैजाबाद में पार्टी प्रत्याशी आनन्द सेन दोपहर 3 बजे लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी से में चुनावी जनसभा को करेंगे सम्बोधित ।

3.

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपनी मां और लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करेंगी।

4.

लखनऊ में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रोड शो करेंगी। रोड शो हजरतगंज चौराहे से शुरु होकर घंटाघर पर खत्म होगा।

5.

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे का आज दूसरा दिन है।

6.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज यूपी में प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा और प्रयागराज, लखनऊ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह झारखंड के हजारीबाग में भी सभा करेंगे।

7.

आज कौशाम्बी में कुंडा का गुंडा कहे जाने वाले राजा भईया रोड शो करेंगे। लोकसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जन सत्ता दल लोकतान्त्रिक राजा भैया की पार्टी है।

8.

कौशाम्बी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया करेंगे रोड शो कौशाम्बी लोकसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जन सत्ता दल लोकतान्त्रिक का रोड शो। कौशाम्बी के देवीगंज कसबे से पूरे कौशाम्बी में होगा रोड शो।

9.

कौशाम्बी यूपी श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की जनसभा लोकसभा कौशाम्बी के गढ़ी मानिकपुर में प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की जनसभा। बीजेपी उम्मीदवार विनोद सोनकर के समर्थन में होनी है जनसभा।

10.

अमेठी में बच्चों से चुनावी नारे लगवाने और उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहलवाने के आरोप पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रियंका गांधी को नोटिस जारी कर दिया है।

11.

बीजेपी का आरोप है कि प्रियंका ने अपनी छिछली राजनीति के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया। हालांकि जब पूरा वीडियो सामने आया तो पता लगा कि प्रियंका ने बच्चों को ऐसा करने से रोका था।

12.

प्रियंका वाड्रा द्वारा गुरुवार को हंसा का पुरवा गांव में सपेरे से मिलना और सांप को छूने की जानकारी के बाद एडब्ल्यूबीआइ के अधिकारी ने डीएम को शिकायत भेजी है।

13.

बोर्ड के अधिकारी जय प्रकाश ने कहा कि दो कानूनों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में भारत सरकार का एनिमल वेलफेयर बोर्ड है और मैं यूपी में स्टेट एनिमल वेलफेयर अधिकारी हूं। जय प्रकाश ने कहा कि प्रियंका ने सपेरा को बुलाकर आम लोगों के सामने जिंदा सापों का तमाशा बनाया। दो कानूनों का उल्लंघन हुआ है। एक पशु क्रूरता कानून का उल्लंघन है वहीं दूसरा वाइल्डलाइफ एक्ट 1972 का उल्लंघन है।

14.

कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज रायबरेली में हैं। यहां पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा।

15.

रायबरेली की वर्तमान सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी ने कहा कि आप कुछ दिन में वोट डालने जाएंगे, उस समय आप मोदी जी द्वारा किए गए सभी वादों को याद रखना चाहे वह हर किसी के बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपए हो या हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा। सोनिया गांधी ने कहा कि आप लोग यहां के हालात को मुझसे बेहतर जानते हैं। गांव से अपने पड़ोसियों के साथ वोट डालने जाइए और कांग्रेस को जिताइए।

16.

बसपा सुप्रीमो मायावती आज यूपी में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। उनकी पहली सभा सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए ऑफिस के बगल के मैदान में होगी। जबकि दूसरी सभा सुल्तानपुर जिले ग्राम घसीटू का पुरवा में होगी।

17.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी बांदा के नरैनी में दोपहर 12 बजे कांग्रेस के प्रत्याशी बालकुमार पटेल के समर्थन में करेंगे जनसभा को सम्बोधित।

18.

बाराबंकी जयाप्रदा भाजपा नेत्री जयाप्रदा स्थानीय नागेश्वरनाथ मन्दिर से छाया चौराहा तक भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र रावत के समर्थन में रोड शो करेंगी।

19.

सुल्तानपुर दिनांक को भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी पार्टी द्वारा सुल्तानपुर विधानसभा मे आयोजित 17 सभाओं को करेगी संबोधित।

20.

पीटीआई के हवाले से खबर है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है। सीएम योगी ने 19 अप्रैल को संभल में अपने संबोधन के दौरान 'बाबर की औलाद' शब्द का इस्तेमाल किया था। आयोग ने इसी बयान पर उन्हें नोटिस दिया है. योगी को 24 घंटे के भीतर इसका जवाब देना है।

21.

चक्रवाती तूफान फेनी आज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में दस्तक दे सकता है। फेनी के आज पुरी के दक्षिणी भाग चांदबाली और गोपालपुर के बीच ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। हवा 170-180 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है।

22.

पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार आयोजित की गई उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

23.

बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, प्रधानमंत्री के अपर प्रधान सचिव, गृह सचिव और आईएमडी, एनडीआरएफ, एनडीएमए, पीएमओ कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

24.

पीएम को इस चक्रवाती तूफान की संभावित दिशा के बारे में जानकारी दी गई। पीएम को इसके साथ ही विभिन्न ऐहतियाती कदमों के साथ-साथ इससे निपटने की तैयारियों के तहत किए गए अनेक उपायों से अवगत कराया गया।

25.

ओडिशा में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान फेनी के पूर्वी तट की ओर मुड़ने के कारण तटीय इलाकों के निचले क्षेत्रों से आठ लाख लोगों को निकालने के लिए एक व्यापक अभियान शुरु किया।

26.

उत्तराखंड कई जगह भारी बारिश और धुल भरी आंधी से पूर्वी उत्तरप्रदेश में कई जगह बिजली गिरने से मौत की खबर आ रही है।

27.

वहीं दूसरी तरफ देहरादून, हरिद्वार, रूड़की समेत कई जगाहो पर भारी बारिश की खबर है। आपको बता दे फेनी के चलते मौसम विभाग ने कई देशो में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

28.

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा में आज फेनी दस्तक दे सकता है। इसे लेकर पुरे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में अलर्ट कर दिया गया है।

29.

हरदोई जिले में आज ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। जिन में चार महिलाएं एक बच्चा शामिल है और 29 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30.

पानी के लिए आगरा में जबरदस्त किल्लत है । लेकिन जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह संवेदनहीन हैं। शहर के कई इलाके हैं, जहां पानी की लाइनें हैं। लेकिन पानी सालो से नहीं आया है। ऐसा ही इलाका है ताजगंज कच्ची सराय इलाका। यहां लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए घंटों में लाइन में लगना पड़ता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
देहरादून: प्रेमनगर के जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, SSP ने गठित की विशेष टीमें
देहरादून: प्रेमनगर के जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, SSP ने गठित की विशेष टीमें
LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'सरकार के फैसले तो सही हैं लेकिन...'
LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'सरकार के फैसले तो सही हैं लेकिन...'
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget