एक्सप्लोरर

अपराध: अपराध से जुड़ी 10 बड़ी खबरें

अपराध से जुडी बडी खबरों को पढ़ने के लिए एबीपी गंगा के साथ बने रहें। अपराध को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर...मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रविन्द्रपुरी में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी।

1.

सुभारती विश्वविद्यालय में कार सवारों ने जमकर गुंडागर्दी दिखाई। जबरन कॉलेज में दाखिल होने का प्रयास कर रहे कार सवार युवकों ने विरोध करने पर विश्वविद्यालय के एक गार्ड को गोलियों से छलनी कर दिया। वहीं उसे बचाने आए एक अन्य गार्ड को गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। हमले में शामिल दो आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस रात भर से आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

2.

मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रविन्द्रपुरी में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। युवती सोनी अपने प्रेमी सावन के साथ घर से फरार हो गयी थी और यंहा आकर रह रही थी। युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज के लिए अप्लाई किया था लेकिन कोर्ट ने नाबालिग होते हुए युवती को कुछ समय दिया। बता दें कि सोमवार को युवती सोनी बालिग होने वाली थी।

3.

बुलंदशहर के खुर्जा में मामूली विवाद पर दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि बुग्गी निकालने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े थे।

4.

बरेली में महिला होमगार्ड पर दबंगों ने बीच सड़क पर केरोसिन डालकर ज़िंदा जला दिया। महिला होमगार्ड को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब पीड़ित ड्यूटी पर जा रही थी। महिला के भतीजे ने बताया कि महिला होमगार्ड के मकान पर उसके दामाद की बुरी नियत है और वो उस पर कब्जा करना चाहता है जिस वजह से उसने उसे जिंदा जला दिया।

5.

कानपुर में रेलवे स्टेशन के पास शराब के ठेके पर एक युवक को गोली मार दी गई। युवक पर फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक पर गोली क्यों चलाई गई। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

6.

जम्मू कश्मीर के कठुआ में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के सनसनीखेज मामले में फैसला सुनाया गया। सात में से 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है। पठानकोर्ट की अदालत ने मुख्य आरोपी सांजी राम समेत 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है। पिछले साल 10 जनवरी को अगवा की गई आठ साल की बच्ची का रेप करके उसकी हत्या कर दी गई थी।

7.

लखीमपुर खीरी के कोतवाली इलाके में मेले में चोरों ने बाइक चोरी कर ली। चोर फायर करते हुए मौके से भाग निकले। फायरिंग की तस्वीरें सीसीटीवी में साफ केद हो गई है। इंस्पेक्टर ने फायर करने वाले दबंग की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

8.

बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में मासूम रेप पीड़िता के पिता का दर्द छलक पड़ाष उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ दरिंदगी करने वालों को फांसी की सजा दी जाए। वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रेप और पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया।

9.

देहरादून रेलवे स्टेशन में मां के साथ सो रहे बच्चे को अगवाह कर लिया गया था। इस बच्चे को चुरा कर फरार हुए युवक को राजकीय रेलवे पुलिस ने पटेलनगर लालपुल के पास गिरफ्तार किया।

10.

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एक लग्जरी कार में तस्करी कर लाई गई 12 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद कर लिया। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसकी कुल लागत 1.44 लाख रुपये है। कोतवाली के इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह चंद्रभागा पुल पर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक फोर्ड कार को रोका तो उसमें 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget