एक्सप्लोरर

‘खेलेगा यूपी-बढ़ेगा यूपी’ का संदेश देगी ‘टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले’, राज्य के खिलाड़ियों को किया जाएगा प्रोत्साहित

उत्तर प्रदेश के 18 मण्डलों और 51 जनपदों से निकलने वाली रिले ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को प्रोत्साहित करेगी. रिले में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा.

Tokyo Olympics 2021: ‘खूब खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन को लेकर यूपी में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने वाली राज्य सरकार नई पहल करने जा रही है. उसने टोक्यो ओलंपिक खेलों में यूपी से भाग लेने जा रहे 10 खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और जनता की शुभकामनाएं उनको दिलाने के लिए ‘टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले’ का आयोजन किया है. यह रिले 18 मण्डलों और 51 जनपदों में 23 जुलाई से 04 अगस्त तक आयोजित की जाएगी.

रामपुर से शुरु होकर 3625 किमी की दूरी तय करते हुए विभिन्न जिलों से होते हुए रिले 04 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी. यहां उसका समापन कार्यक्रम होगा. टोक्यो ओलंपिक्स 2020-21 में भाग लेने जा रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने की पहल प्रदेश में पहली बार की जा रही है. इसमें खेल विभाग, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ, उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलपिंक संघ, उत्तर प्रदेश खोखो, उत्तर प्रदेश ग्रोपलिंग संघ, खेल जगत फाउंडेशन को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है.

टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का प्रदेश स्तरीय आयोजन यूपी सरकार का अभिनव प्रयोग साबित होगा. रिले में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा. सीएम योगी ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद से लगातार खिलाड़ियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की है. खिलाड़ियों की प्रतिभा को और निखारने और सुविधाओं को बढ़ाने का भी काम किया है.

23 जुलाई को रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर्, मुजफ्फरनगर तक, 24 जुलाई को मुज्जफरनगर से शुरु होकर सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद में, 25 जुलाई को गाजियाबाद से आगे हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस होते हुए मथुरा पहुंचेगी. 26 जुलाई को मथुरा से होकर आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कालपी, औरैया होते हुए जालौन पहुंचेगी. जालौन से 27 जुलाई को झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट जाएगी. 28 जुलाई को हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, 29 जुलाई को अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर जाएगी. 30 जुलाई को वाराणसी से चंदौली, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, 31 जुलाई को मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या आएगी. 01 अगस्त को अयोध्या से शुरू होकर रिले गोण्डा, बहराइच पहुंचेगी. बाराबंकी में रात्रि विश्राम के बाद 02 अगस्त को सीतापुर, 03 अगस्त को हरदोई होते हुए 04 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी. यहां इस ओलंपिक रिले का समापन समारोह होगा.  

सीएम योगी ने खिलाड़ियों को दी शुभाकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओलंपिक खेलों में भाग लेने जा रही यूपी के खिलाड़ियों को जीत के लिये ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने उनसे संवाद भी किया और उनका उत्साह बढ़ाया. यूपी से ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से एथलेटिक्स में मेरठ की सुश्री प्रियंका गोस्वामी, सुश्री अन्नू रानी, सीमा पूनिया और चंदौली के शिवपाल सिंह हैं. शूटिंग में मेरठ के सौरभ चौधरी, बुलंदशहर के मेराज अहमद खान भाग लेंगे. बॉक्सिंग में बुलंदशहर के सतीश कुमार, रोईंग में बुलंदशहर के अरविंद सिंह  और हॉकी में मेरठ की सुश्री वन्दना कटारिया और वाराणसी के ललित कुमार उपाध्याय शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget