एक्सप्लोरर

1 October History: 154 साल का हुआ पोस्टकार्ड, सोशल मीडिया के दौर में भी क्रेज, जानें पहली बार कहां हुआ था जारी?

Postcard Journey: पोस्टकार्ड का क्रेज सोशल मीडिया और इंटरनेट के दौर में भी कम नहीं हुआ है. वाराणसी के पोस्टमास्टर कृष्ण कुमार यादव बताते हैं कि इस साल अब तक 1.29 लाख पोस्टकार्ड बिक चुके हैं.

1 October History First Postcard Released: पुराने जमाने में पोस्टकार्ड एक जगह से दूसरे जगह संदेश भेजने का बहुत अहम माध्यम हुआ करता था. पोस्टकार्ड भारत के सामाजिक साहित्यिक, धार्मिक, राजनीतिक और स्वतंत्रता आंदोलन का गवाह रहा है. आज की युवा पीढ़ी के सामने एहसास को शब्दों में उकेरकर भेजने का विकल्प ईमेल, एसएमएस, टि्वटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक है. इंटरनेट और सोशल मीडिया दौर में भी पोस्टकार्ड का क्रेज कम नहीं हुआ है. आज के दिन यानी 1 अक्टूबर का इतिहास पोस्टकार्ड से जुड़ा है.

154 साल का सफर पोस्टकार्ड ने किया पूरा

पोस्टकार्ड ने 154 साल का शानदार सफर पूरा कर लिया है. वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि दुनिया का पहला पोस्टकार्ड 1 अक्टूबर 1869 को ऑस्ट्रिया में जारी किया गया था. उन्होंने बताया कि आज भी संदेशों और भावनाओं को एक दूसरे तक पहुंचाने के लिए पोस्टकार्ड का सहारा लिया जा रहा है. पोस्टकार्ड का क्रेज सोशल मीडिया के दौर में भी कम नहीं हुआ है. इस साल अब तक 1 .29 लाख पोस्टकार्ड बेचे जा चुके हैं. पिछले साल 2.12 लाख पोस्टकार्डों का इस्तेमाल लोगों ने किया था. 

 डाकघर में 4 प्रकार के मिलते हैं पोस्टकार्ड 

उन्होंने बताया कि डाकघर में चार अलग-अलग प्रकार के पोस्टकार्ड मिलते हैं. मेघदूत पोस्टकार्ड, सामान्य पोस्टकार्ड, प्रिंटेड पोस्टकार्ड और कंपटीशन पोस्टकार्ड शामिल का दाम 25 पैसा, 50 पैसा, 6 रुपया और 10 रुपया तय किया गया है. कंपटीशन पोस्टकार्ड फिलहाल बंद कर दिया गया है. चारों पोस्टकार्ड की लंबाई 14 सेंटीमीटर और चौड़ाई 9 सेंटीमीटर होती है. पोस्टकार्ड में एक तरफ पता लिखने के लिए जगह खाली रहता है और दूसरी तरफ संदेश लिखने के लिए जगह छोड़ा जाता है. कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में पोस्टकार्ड की समृद्ध विरासत को संभाले रखना अच्छे संकेत देता है.

UP News: अब्दुल बारी सिद्दीकी के विवादित बयान पर I.N.D.I.A. को घेर रही BJP, सपा सांसद एसटी हसन ने भी जताई आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget