एक्सप्लोरर

UP Flood: बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए बनी कार्य योजना, अयोध्या में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक

Ayodhya News: विधानपरिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने यूपी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर आंकलन शुरू कर दिया है. अयोध्या में बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए.

UP Flood: यूपी में लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलिया और अयोध्या को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है. बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. पीडब्ल्यूडी की सड़कों को मजबूत आरसीसी रोड में तब्दील किया जाएगा. क्षतिग्रस्त पुल का नए सिरे से निर्माण होगा. प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का आंकलन करने के बाद मुआवजा की राशि दिलाई जाएगी. बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए 18 राहत शिविर बनाए गए हैं.

बाढ़ की विभीषिका से बचाव की तैयारी

सहायता चौकी की स्थापना के साथ गोताखोरों की तैनाती भी की जा रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ से होनेवाले नुकसान के लिए बड़े बजट की व्यवस्था की है. दैवीय आपदा प्रबंधन समिति बाढ़ से पहले इलाकों का मुआयना कर रही है. विधानपरिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति उमेश द्विवेदी ने बैठक की अध्यक्षता अयोध्या में की. उन्होंने बताया कि संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को जागरूक करने टीम बनाई गई है. टीम में चिकित्सा विभाग और राजस्व विभाग को शामिल किया गया है. जानवरों के लिए अलग से रहने की व्यवस्था की गई है.


UP Flood: बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए बनी कार्य योजना, अयोध्या में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक

सरकार ने की बड़े बजट की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि बाढ़ आने पर फसलों को नुकसान होता है. प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जिंदगी दूभर हो जाती है. कुछ लोग और पशु बाढ़ की चपेट में आकर जिंदगी गंवा देते हैं. बाढ़ आने के साथ कटान भी होता है. सड़कें बह जाती हैं, पुल दरक जाते हैं. लोगों की दुश्वारियां और बढ़ जाती हैं. इसीलिए यूपी सरकार नई कार्य योजना शुरू करने जा रही है.


UP Flood: बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए बनी कार्य योजना, अयोध्या में दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक

कार्य योजना के तहत बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुलों की मरम्मत की जाएगी. पीडब्ल्यूडी की सड़कें बहने पर मजबूत और सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा. पिछले साल बनाए गए लगभग 150 पुलों के बहने की जगह-जगह से रिपोर्ट आ रही है. क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत का काम चल रहा है. हमारा प्रयास है कि बाढ़ से स्थाई समाधान का समाधान हो सके. 

Watch: टमाटर की कीमतों पर योगी सरकार के मंत्री की सलाह- गमले में उगाएं, खाना छोड़ दीजिए, बहुत चीजें हैं महंगी, कोई नई बात नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget