एक्सप्लोरर

Sitapur News: सीतापुर में चीनी मिल में विस्फोट से 3 लोगों की मौत, सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

Sitapur Sugar Mill Explosion News: सीतापुर जिले में सोमवार को एक चीनी मिल में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है.

Sitapur Explosion News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार (15 जनवरी) को एक चीनी मिल में बॉयलर में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों का तत्काल इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. सीतापुर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सीतापुर में एक चीनी मिल में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में चीनी मिल में हुए हादसे का संज्ञान लिया है और दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने चीनी मिल हादसे में मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. 

शाम साढ़े चार बजे के आसपास हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि जवाहरपुर चीनी मिल में टैंक फटने से वैल्डिंग का काम कर रहे तीन लोगों की मौत हुई है. ये हादसा 4:30 बजे के आसपास हुआ है. मृतकों में राजू जौहरपुर बरेली, विनोद सिंह फतेहगंज बरेली, अवतार सिंह रामकोट सीतापुर शामिल हैं. फर्मेंटेशन टैंक फटने से हुए हादसे के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं. 

कई किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज 

घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि चीनी मिल में हुआ ये धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी गई. विस्फोट के बाद लगी आग में झुलसे कर्मियों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. बाकी घायलों को इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने पर निर्मल खत्री का बड़ा दावा, बोले- अभी कई नेता खड़े हैं लाइन लगाकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
UP चुनाव में NDA के सहयोगियों की दावेदारी तेज, ज्यादा सीटों पर रहेगी नजर
UP चुनाव में NDA के सहयोगियों की दावेदारी तेज, ज्यादा सीटों पर रहेगी नजर
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget