एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में जहरीली शराब से तीन और लोगों की मौत, 548 से अधिक पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

अलीगढ़ शराब कांड को लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि जिले में दो साल से अधिक समय से एक ही थाने में तैनात 548 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है. जिनमें से 148 पुलिसकर्मियों का तबादला जिले से बाहर किया गया है.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नहर में फेंकी गई कथित जहरीली शराब पीने के कारण तीन और लोगों की मौत होने से एक गांव में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है. शुक्रवार को एक अधिकारी ने ये जानकारी दी. अलीगढ़ के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) भानु प्रताप कल्याणी ने पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार से अब तक रोहेरा गांव में जहरीली शराब के सेवन करने वाले नौ लोगों के पोस्टमार्टम किए जा चुके हैं. 

पीड़ितों का चल रहा है इलाज
भानु प्रताप कल्याणी ने बताया कि पीड़ितों का इलाज मुख्य रूप से जवाहर नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में किया जा रहा है. कल्याणी के मुताबिक एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कई मरीज अब भी अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह अकबराबाद थाना क्षेत्र के कोड़ियागंज में एक अन्‍य ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की कथित तौर पर नकली शराब पीने से मौत हो गई. पुलिस के मताबिक ये शराब उसी नहर में एक टोकरे में तैर रही थी जो बुधवार को रोहेरा के मजदूरों को मिली थी.

कई की हालत गंभीर 
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक डॉक्टर हारिस मंजूर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि, ''इस अस्पताल में बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक 32 लोग भर्ती हुए जिनमें सात (कुल नौ मौतों में से) की आज सुबह तक मौत हो गई और 25 का उपचार अभी भी चल रहा है, जिनमें कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.''

विसरा रिपोर्ट का है इंतजार 
सीएमओ कल्‍याणी ने पत्रकारों को बताया कि पिछले शुक्रवार (28 मई) को जहरीली शराब की घटना के बाद अब तक कुल 98 लोगों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उन सभी 98 लोगों की मौत के कारणों की पुष्टि के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. प्रशासन ने 28 मई की जहरीली शराब की घटना से अब तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि की है. 

ईंट भट्ठे पर काम करते हैं मजदूर 
दो जून को रोहेरा गांव में हुई जहरीली शराब की घटना में महिलाओं समेत सभी पीड़ित बिहार के प्रवासी मजदूर हैं और यहां एक स्‍थानीय ईंट भट्ठे पर काम करते हैं. ये सभी मजदूर अस्थायी तौर पर झोपड़ियों में रहते हैं. हादसे के बाद बृहस्पतिवार को जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो एक दर्जन से अधिक बच्चे भूखे प्‍यासे मिले जिनके माता-पिता अस्पतालों में भर्ती थे. मामला संज्ञान में आते ही स्थानीय विधायक दलवीर सिंह ने तुरंत बच्चों के भोजन की व्यवस्था कराई.

नहर में फेंकी गई मिलावटी शराब
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया था कि बुधवार रात जवां थाना क्षेत्र के रोहेरा गांव के पास एक नहर में फेंकी गई संदिग्ध रूप से मिलावटी शराब पीने से बड़ी संख्या में ईंट भट्ठा श्रमिक बीमार हो गए. इससे पहले 28 मई को अवैध शराब के सेवन से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई थी. 

मुख्य आरोपी की तलाश तेज 
अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को बताया कि जिला पुलिस ने 28 मई की घटना के प्रमुख आरोपी और शराब माफिया सरगना ऋषि शर्मा को पकड़ने के लिए अपनी तलाश तेज कर दी है. शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए 50,000 रुपये से इनाम बढ़ाकर 75,000 कर दिया गया है. पिछले 6 दिनों के दौरान दर्ज 13 अलग-अलग मामलों में ऋषि शर्मा गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है. शर्मा के बारे में चर्चा है कि उसके प्रमुख नेताओं से कथित राजनीतिक संबंध हैं.

इन लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार 
एसएसपी ने कहा कि शर्मा के परिवार के पांच करीबी सदस्य जिनमें उसकी पत्नी, बेटा, भाई मुनीश और कपिल शर्मा और उसके भतीजे आकाश को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 16 अलग-अलग मामलों में कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

 548 से अधिक पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला 
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि जिले में दो साल से अधिक समय से एक ही थाने में तैनात 548 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में एक पुलिस उपाधीक्षक, दो थानाध्यक्षों समेत पांच पुलिस निरीक्षकों को शराब माफिया से संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि एक ही थाने में दो साल से अधिक समय से तैनात 548 से अधिक पुलिसकर्मियों का अब तबादला कर दिया गया है, जिनमें से 148 पुलिसकर्मियों का तबादला जिले से बाहर किया गया है.

नैथानी ने कहा कि जिले में 28 मई से अब तक दो शराब की त्रासदी हो चुकी है. पहले मामले में शराब से 35 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. ये संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि 52 और संदिग्ध पीड़ितों के विसरा जांच की रिपोर्ट का अभी इंतजार है. दूसरी घटना जवान क्षेत्र के रोहेरा गांव के पास नहर में फेंकी गई जहरीली शराब के सेवन से हुई जिसमें नौ लोगों की मौत हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें:

बुलंदशहर में पुलिस ने की कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील, कहा- बिना वैक्सीनेशन के दुकानें नहीं खोल सकेंगे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget