एक्सप्लोरर

गोरखपुर: 15 नाबालिग बच्‍चों को बिहार से दिल्‍ली ले जा रहे तीन मानव तस्‍कर गिरफ्तार, पढ़ें- पूरी खबर

यूपी के गोरखपुर में क्राइम ब्रांच ने तीन मानव तस्‍करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 15 बच्‍चे बरामद किए गए हैं. सभी 15 बच्‍चे नाबालिग हैं.

गोरखपुर: 15 नाबालिग बच्‍चों को बिहार से तस्‍करी कर दिल्‍ली ले जा रहे तीन मानव तस्‍करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. इन बच्‍चों को मानव तस्‍कर बिहार राज्‍य के अलग-अलग जिलों से काम दिलाने के बहाने दिल्‍ली ले जा रहे थे. तस्‍करों की मानें तो वे इन्‍हें इनके परिजनों की रजामंदी के बाद बस से लेकर जा रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार से दिल्‍ली ले जाया जा रहा था गोरखपुर के एसपी क्राइम डा महेन्‍द्र पाल सिंह ने घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि इस मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव व्‍यापार निरोधक) थाने में बाल श्रम अधिनियम, आईपीसी की धारा 370/5 और 79 जेजे एक्‍ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. उन्‍होंने बताया कि 15 नाबालिग बच्‍चों को बिहार से दिल्‍ली ले जाया जा रहा था. बच्‍चों को दिल्‍ली ले जाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से 15 बच्‍चे बरामद किए गए हैं. सभी 15 बच्‍चे नाबालिग हैं.

मुखबिर से मिली सूचना एसपी क्राइम डा महेन्‍द्र पाल सिंह ने बताया कि बिहार के रहने वाले मानव तस्‍कर सैयाज आलम, विक्रांत मंडल और दीपक ऋषि को क्राइम ब्रांच ने तेनुआ टोल प्‍लाजा से गिरफ्तार किया है. उन्‍होंने बताया कि पुलिस को मुखबीर के माध्‍यम से सूचना मिली थी कि देर रात सूचना मिली थी कि बिहार राज्‍य से बस संख्‍या यूपी 83 बीटी 2955 से कुछ नाबालिग बच्‍चों को तस्‍करी करके दिल्‍ली ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तेनुआ टोल प्‍लाजा पर बस को रेस्‍क्‍यू किया.

तस्करों ने खोले राज बिहार से दिल्‍ली नाबालिग बच्‍चों को लेकर जा रहे मानव तस्‍कर शायक आलम ने बताया कि वो छह बच्‍चों को बिहार से जयपुर लेकर जा रहा था. उसमें दो नाबालिग हैं और उसके घर के पास के ही रहने वाले हैं. इसके अलावा वो सभी बच्‍चों को उनके परिवार की रजामंदी के बाद काम दिलाने के लिए ले जा रहे थे. मानव तस्‍कर दीपक ऋषि ने बताया कि वो पूर्णिया का रहने वाला है. वो चार बच्‍चों को दूध की डेयरी में काम कराने के लिए ले जा रहा था. उसने बताया कि वो पहली बार बच्‍चों को काम दिलाने के लिए ले जा रहा था.

चाइल्‍ड लाइन के सुपुर्द किया गया एसपी क्राइम डा महेन्‍द्र पाल सिंह ने बताया कि समय रात 12.30 बजे बस को रोककर चेक किया गया, तो उसमें 15 नाबालिग बच्चे मिले. इन्‍हें दिल्‍ली लेकर जा रहे तीन मानव तस्‍कारों को गिरफ्तार किया गया है. उन्‍होंने बताया कि बच्‍चों को चाइल्‍ड लाइन के सुपुर्द किया गया है. ये आरोपी बच्‍चों को काम के बहाने दिल्‍ली ले जाते रहे हैं. इसके बदले इन्‍हें कमीशन मिलता रहा है. इन्‍हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर: सस्ते इलाज के नाम पर मरीजों से नर्सिंग होम में ठगी, ADM से शिकायत के बाद भागे संचालक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget