एक्सप्लोरर

मथुरा: जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर, प्रशासन पर उठे सवाल

मथुरा में प्रशासन की लापरवाही सामने आई है. यहां जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि शराब पीने वाले राजस्थान से लेकर आये थे.

मथुरा: मथुरा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ये घटना थाना बरसाना इलाके के ऊंचा गांव की है. जहरीली शराब पीने के चलते गांव के तीन लोग सतीश ,संजय ,और राजू की मौत हो गई, जबकि एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इलाके में बड़े पैमाने पर कई जगह अवैध शराब की बिक्री होती है, लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती. अवैध शराब की बिक्री प्रशासन और आबकारी विभाग की मिलीभगत से होती है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस ने पहले तो मामले को दबाने के लिए दो लोगों का अंतिम संस्कार करवा दिया, जब मामला तूल पकड़ने लगा तो मृतकों में से एक व्यक्ति राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की सही जानकारी की प्रशासन बात करने लगा.

एसपी ने कहा-राजस्थान से पीकर आये थे शराब

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र तो यह भी कहने लगे कि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ऊंचा गांव की सीमा से सटे दूसरे राज्य राजस्थान के भरतपुर जिले के सुनहरा गांव से यह लोग शराब पीकर आए थे. लेकिन मृतकों के परिजनों का साफ कहना है कि इलाके में कई जगह अवैध शराब की बिक्री हो रही है और यहीं से शराब का मृतकों ने सेवन किया था. लापरवाह अधिकारियों पर आखिर कब कार्रवाई होगी, तीन लोगों की मौत का आखिर जिम्मेदार कौन है, इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?

मृतकों के परिजनों का कहना है कि इलाके में कई जगह अवैध शराब की बिक्री होती है, लेकिन प्रशासन उन पर कोई कार्रवाई नहीं करता, जिसकी वजह से आज उनके परिजनों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर: वनटांगिया समुदाय के साथ दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, इस वजह से मुख्यमंत्री यहां आना नहीं भूलते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Embed widget