एक्सप्लोरर

UP: कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को लगी गोली

पश्चिम यूपी के जिले बागपत में पुलिस और बदमाशों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. पुलिस को जानकारी मिलने के बाद कि दिल्ली की व्यापारी के कार लूटी गई है. इस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये बड़ा ऑपरेशन चलाया.

बागपत: बागपत में अभी भी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है. जिसके चलते बुधवार को पुलिस की ढाई घंटे तक बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई. पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास कार लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों के पास से दो तमंचे बरामद हुए, जबकि पुलिस ने असलहा बरामद करने के लिए देर रात तक गन्ने के खेत में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया.

हुई जबरदस्त मुठभेड़

घटना की शुरुआत खेकड़ा थाना क्षेत्र से हुई, जहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास बुधवार शाम तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर दिल्ली के व्यापारी रोहित जैन की कार लूट ली थी और दिल्ली की तरफ फरार हो गए थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी. खेकड़ा थाना पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया. बदमाश कार को दिल्ली- सहारनपुर हाइवे पर खेकड़ा पाठशाला के पास पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगलो में भागने लगे. इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश रितेश पुत्र भारत निवासी गली नंबर 2, मंगल बाजार पूजा कालोनी, ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद व पुनीत पुत्र भारत भूषण उर्फ बब्बू निवासी नया सुभानपुर थाना खेकड़ा, बागपत घायल हो गए. तीसरा बदमाश गन्ने के खेत में घुस गया, जिसकी तलाश के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस को भी बुलाया. जिले के एसपी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान रात का अंधेरा होने के कारण पुलिस को काम्बिंग करने में दिक्कत आई.

खेत में छिपा बदमाश भी पकड़ा गया

खेत में घुसे बदमाश को बाहर निकालने के लिए एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने टियर गैस सेलिंग, ग्रेनेड लाविंग की कार्रवाई की. कई घंटो की भागदौड़ के बाद पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे तीसरे बदमाश गौरव पुत्र तेजवीर सिंह निवासी पूजा कालोनी निकट पाल होटल, ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद को भी पकड़ लिया. पुलिस की गोली लगने से गौरव भी घायल हो गया है. उधर बदमाशों की गोली से सिपाही गोविंद व रविन्द्र भी घायल हो गए. पुलिस ने तीनों बदमाशों और दोनों सिपाहियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस की टीम लगी हुई है. पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो तमंचे व एक पिस्टल, कारतूस और व्यापारी की कार बरामद की है.

ये भी पढ़ें.

पांच हजार करोड़ की लागत से नोएडा में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क, कई खूबियों से होगा लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget