एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में सिपाही की हत्या मामले में तीन सिपाही लाइन हाजिर

उत्तराखंड में सिपाही की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर लापरवाही की गाज गिरते हुए पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

पीलीभीत, एबीपी गंगा। उत्तराखंड में सिपाही की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर लापरवाही की गाज गिरी है। यूपी के पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए पुलिस वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, जिस सिपाही मयंक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वो बिन बिना अवकाश लिए अपने घर गया हुआ था।
दरअसल, बीते 13 अगस्त को उत्तराखंड के  गदरपुर में  एक ढाबे पर  खाना खा  रहे पीलीभीत के माधौटांडा थाने के डायल 100 सिपाही की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। इस हत्याकांड को जमीनी विवाद के चलते होना बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरनपुर के सीओ कमल सिंह व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे थे और छानबीन की।
जनपद रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के चंदेली गांव निवासी मयंक सिंह ( 26) पुत्र दयानंद थाना माधोटांडा डायल 100 बाइक में तैनात था।  10 अगस्त को मयंक सिंह 100 डायल के अपने एक साथी को बताकर बगैर छुट्टी लिए घर चला गया था।  मंगलवार की रात को लगभग 8:00 बजे उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर महतोस प्रेम नगर मोड के पुलिया के पास खालसा ढाबा पर  अपने साथियों के साथ खाना खा रहा था।
उत्तराखंड में सिपाही की हत्या मामले में तीन सिपाही लाइन हाजिर
इसी दौरान ढाबे पर  बाइकों से कुछ युवक पहुंचे, जिन्होंने मयंक पर फायरिंग कर दी। जिसमें कांस्टेबल मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उत्तराखंड उधम सिंह नगर के एसएसपी बरिंदरजीत सिंह , पुलिस फोर्स पहुंची। घायल मयंक को इलाज के लिए रुद्रपुर अस्पताल ले जाया गया, पर रास्ते में ही कांस्टेबल मयंक ने दम तोड़ दिया। मृतक की मां के अनुसार, उसकी हत्या संपत्ति को लेकर की गई है।
वहीं, मृतक सिपाही बिना छुट्टी लिए घर गया था। जिसपर एसपी मनोज सोनकर ने माधोटांडा थानाध्यक्ष की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल, डायल 100 सिपाही मयंक सिंह बिना अवकाश लिए गायब थाष माधोटांडा थाना अध्यक्ष ने भी कोई ध्यान नहीं दिया, इसलिए एसपी ने उनकी लापरवाही को मानते हुए उसके साथी डायल 100 के ही मुकेश चंद और सिपाही गौरव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
उत्तराखंड में सिपाही की हत्या मामले में तीन सिपाही लाइन हाजिर
वहीं, पूरे मामले की जानकारी पर एसपी पीलीभीत मनोज सोनकर ने बताया कि मयंक बिना अवकाश लिए ही 11 अगस्त से गायब था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। लापरवाही के चलते थाना प्रभारी सहित 3 पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget