एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: राज्यमंत्री और विधायक के फोन पर पाकिस्तान से आई धमकी भरी कॉल, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर में यूपी सरकार के मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है. उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई. पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान से ये धमकी भरी कॉल आई है.

मुजफ्फरनगर: कृषि कानून के विरोध में जहां एक ओर दिल्ली में किसान आंदोलन जोर पकड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम उत्तर प्रदेश में पंचायतों का दौर शुरू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों को व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में भी सामने आने लगे हैं. पहला मामला उस समय सामने आया, जब शनिवार रात बुढ़ाना विधानसभा से बीजेपी विधायक उमेश मलिक को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप कॉलिंग कर जान से मारने की धमकी दी गई. फोन पर धमकी मिलने के बाद बीजेपी विधायक ने आनन-फानन में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन पर एफ आईआर दर्ज कराई.

विधायक और मंत्री को मिली धमकी

पुलिस ने विधायक की तहरीर पर अज्ञात नंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सर्विलांस के माध्यम से कॉलर की जांच की, जिसने विधायक के फोन पर आने वाली कॉल को सर्विलांस किया गया. पुलिस के मुताबिक यह फोन पाकिस्तान के नंबर से आई है. बीजेपी विधायक को धमकी मिलने के महज कुछ घंटे बाद ही उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय पुलिस ने राज्यमंत्री के घर पहुंच कर जहां सुरक्षा के इंतजाम किए. पुलिस के मुताबिक राज्य मंत्री को धमकी देने वाली कॉल भी पाकिस्तान से की गई थी, इसे आईडेंटिफाई किया जा रहा है. एसपी सिटी मुजफ्फरनगर अर्पित विजय वर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक को एक व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है. जिस पर शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है.

राज्यमंत्री को मिली धमकी

राज्य मंत्री को धमकी देने का मामला भी सामने आया है, उसकी भी जांच की जा रही है. सर्विलांस टीम अज्ञात फोन को सर्विलांस कर रही है, जल्दी ही सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया जाएगा कि, धमकी देने वाला कौन है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लेकिन जिस तरह से किसान संगठन भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं और पश्चिम उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल पंचायतों का दौर शुरू हो गया है, उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों को किसानों का डर तो नहीं सता रहा है, जिसके चलते एक के बाद एक भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

इस मामले में जब हमने भाजपा विधायक उमेश मलिक और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से बात करने की कोशिश की तो उनका कहना है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है और उन्होंने पुलिस में अज्ञात कॉलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है लेकिन कैमरे पर दोनों जन प्रतिनिधि कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

UP: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार को घेरा, कहा-किसानों की आवाज दबाई जा रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget