एक्सप्लोरर

UP: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार को घेरा, कहा-किसानों की आवाज दबाई जा रही है

यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार दमन की राजनीति कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस किसानों के साथ हरदम खड़ी है.

सहारनपुर: सहारनपुर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. अजय कुमार लल्लू ने किसानों का हिमायती बनते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हरदम खड़ी रहेगी, जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं होंगे. यही नहीं, उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है.

सरकार कर रही है दमन की राजनीति

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सहारनपुर के गंगोह कस्बे में आयोजित बैठक में भाग लिया. जिसमें न्याय पंचायत और ग्राम सभा की इकाइयों का गठन किया गया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सहारनपुर के लाल निशांत शर्मा के घर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी. सहारनपुर के निक्कू सरदार द्वारा विभिन्न कार्यकर्ताओं ने बसपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता को ग्रहण किया. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा है कि बीजेपी तानाशाह की सरकार है, किसानों की आवाज दबाई जा रही है. दमन की राजनीति की जा रही है.

सरकार पर लगाया ये आरोप

उन्होंने कहा कि, किसान 69 दिनों से धरने पर बैठा है, तीन काले कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहा है. कृषि कानून के द्वारा जबरदस्ती किसानों की जमीन लेना और उसी जमीन पर उनको मजदूर बनाने की सरकार की साजिश है. एमएसपी को समाप्त कर देना, जमाखोरी को बढ़ावा देना, जिसका विरोध पूरा देश, नौजवान, किसान कर रहा है. लल्लू ने कहा कि, जहां बीजेपी सरकार को समस्या का समाधान करना चाहिए, लेकिन सरकार तारीख पर तारीख देने का काम कर रही है और अब तो बीजेपी सरकार अपने हाथकंडो से आंदोलन को तितर-बितर कर देना चाहती है.

सरकार किसानों पर तो मुकदमा लिख ही रही है, वहीं किसानों की खबर दिखाने वाले पत्रकारों पर भी मुकदमे कर उनको जेल भेजा जा रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 26 जनवरी पर लाल किले पर झंडा लगाने वाला शख्स जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. पूरा देश जानता है वह किसके आदमी हैं. लेकिन उनके ऊपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन धरती के भगवान किसान को जबरन उठाकर जेलों में डाल रही है.

ये भी पढ़ें.

सपा नेता का बड़ा बयान बोले- किसानों और आम लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कारोबारी समूहों को समर्पित है बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget