एक्सप्लोरर

वाराणसी में मतदान के दौरान इस खास EVM का होगा इस्तेमाल

एम-3 ईवीएम के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। यदि कोई ईवीएम से छेड़छाड़ करेगा तो ये मशीन बंद हो जाएगी।

वाराणसी, एबीपी गंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान के लिए पहली बार आधुनिकतम एम-3 ईवीएम प्रयोग में लाई जाएगी। इसकी खासियत यह है कि एक ईवीएम में एक साथ 24 बैलेट यूनिट के जरिए 384 उम्‍मीदवारों के नाम के साथ नोटा भी जोड़ा जा सकेगा। छेड़छाड़ होने पर यह ईवीएम काम करना बंद कर देती है।

खास है ये मशीन

थर्ड जनरेशन की ईवीएम होने की वजह से ही इसका नाम एम-3 ईवीएम रखा गया है। इसकी विशेषता यह है कि इसकी चिप को सिर्फ एक बार प्रोग्राम किया जा सकता है। चिप के सॉफ्टवेयर कोड को पढ़ा नहीं जा सकता है।

...तो बंद हो जाएगी मशीन

एम-3 ईवीएम के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। यदि कोई ईवीएम से छेड़छाड़ करेगा तो ये मशीन बंद हो जाएगी। मशीन रियल टाइम क्लॉक और डायनेमिक कोडिंग जैसी विशेषताओं से लैस है। एम-3 ईवीएम मशीन को भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेंगलुरु और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया हैदराबाद में तैयार किया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देने के लिए चुनाव मैदान में कई प्रत्याशी उतर आए हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ तमिलनाडु के किसान नेता पी अय्याकन्‍नू ने वाराणसी से 111 किसानों को चुनाव लड़ाने का एलान किया है। बीएसएफ से बर्खास्‍त तेज बहादुर, रिटायर्ड जस्टिस सीएस कर्णन और भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने भी वाराणसी के चुनावी रण में उतरने की घोषणा कर दी है।

384 उम्मीदवारों के लिए डाले जा सकेंगे वोट

2014 के लोकसभा चुनाव में प्रयोग की गई ईवीएम में अधिकतम चार बैलेट यूनिट ही जोड़ी जा सकती थी। प्रत्‍याशियों की संख्‍या 64 से ज्‍यादा होने पर चुनाव आयोग के पास बैलेट पेपर से मतदान कराने का विकल्‍प होता। अब बीईएल की ओर से तैयार की गई एम-3 ईवीएम में एक साथ 24 यूनिट को जोड़ा जा सकता है। ऐसे में 384 उम्‍मीदवार होने की स्थिति में भी बैलेट पेपर की की बजाए ईवीएम से ही चुनाव हो सकेगा।

पूरी है तैयारी

एडीएम सिटी विनय कुमार ने वाराणसी ईवीएम एम-3 का प्रयोग किए जाने की पुष्टि की है। एडीएम ने बताया कि फिलहाल वाराणसी में 4756 बैलेट यूनिट, 3578 कंट्रोल यूनिट और 3518 वीवीपैट हैं। आवश्‍यकता पड़ने पर और बैलेट यूनिट मंगाई जाएंगी। आधुनिकतम एम-3 ईवीएम छेड़छाड़ होने पर काम करना बंद कर देती है। कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट को मैच न कराने पर भी यह काम नहीं करेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget