एक्सप्लोरर

इस साल बॉलीवुड में इन 6 एक्ट्रेस का दिखेगा जलवा-होंगी सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज

साल 2020 में बहुत सी शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं इस साल कई एक्ट्रेस अपने फैंस के दिलों को जीतने के लिए बड़े पर्दे पर बार-बार दस्तक देंगी

Bollywood फिल्मों को लेकर पिछला साल काफी शानदार रहा और फिल्मों की लिस्ट देखकर तो यही लग रहा है कि ये नया साल भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए धमाकेदार ही होने वाला है। ये तो हर कोई जानता है कि आज फिल्मों में जितनी अहमियत एक्टर को मिलती है उतनी ही फिल्म की एक्ट्रेस को भी मिलती है। भई हमारी हीरोइन भी किसी हीरो से कम हैं क्या? ये भी कहा जा सकता है कि साल 2020 में भी बॉलीवुड हसीनाओं का दबदबा बना रहेगा। इसीलिए आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल कौन सी 5 हीरोइन इंडस्ट्री पर राज करने वाली हैं।

kangana

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस साल की शुरुआत से ही पंगा लेंगी। क्योंकि बहुत जल्द यानि 24 जनवरी को उनकी फिल्म 'पंगा' (Panga) रिलीज होगी। इसके बाद कंगना की मचअवेटिड फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) 26 जून को रिलीज होगी। ये फिल्म पॉलीटीशियन, एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक होगी और अक्टूबर के महीने में कंगना की फिल्म एक और फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

alia

अब बात करते हैं आलिया भट्ट (Alia BHatt) की। इस साल आलिया 4 बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगी। आलिया अयान मुखर्जी (Ayan Mukharji) की फिल्म 'ब्रहमास्त्र' (Brahmashtra) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वो एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) की फिल्म आरआरआर (RRR) में लीड रोल प्ले करती दिखेंगी। साथ ही पापा महेश भट्ट की 'सड़क 2' (Sadak 2) भी इसी साल रिलीज होगी। जिसमे उनके साथ आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) रोमांस करेंगे। इन तीनों फिल्मों के अलावा आलिया संजय लीला भंसाली (SLB) की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड' (Gangubai Kathiyawadi) से 11 सितम्बर को अजयदेवगन (Ajay Devgn) के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी।

kiara

फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के लिए ये साल भी काफी कमाल का होने वाला है। इस साल ईद के मौक उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmi Bomb) रिलीज होगी जिसमें वो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आएंगी। फिर 31 जुलाई को 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiya 2)में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ लोगों को हसाएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा कियारा फिल्म 'इंदु की जवानी' (Indu Ki Jawani) और 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के साथ दिखाई देंगी।

bhoomi

बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने वाली भूमि पेडनेकर (Bhoomi Pednekar) की भी इस साल 4 फिल्में रिलीज होंगी जिनमे 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Subh Mangal Zyada Savdhan), 'भूत' (Bhoot),'तख्त' (Takht)और 'दुर्गावती' (Durgawati)जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

janhvi

सुपरस्टार श्री देवी (Shri Devi)की बेटी जाह्नवी कपूर (janhvi Kapoor) ने पिछले साल ही बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है। वहीं बात करे साल 2020 की तो इस साल जाह्नवी गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल ( Gunjan Saxena: The Kargil Girl) में इंडियन एयर फोर्स पायलट बनकर 13 मार्च को आएंगी। इसके बाद राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूहीआफ्जा' में दिखेंगी जो 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके बाद कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। इन फिल्मों के अलावा जाह्नवी साल के अंत में करण जोहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख़्त' में भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी।

sara

इस लिस्ट में सारा अली खान (Sara Ali Khan) का नाम भी शामिल है जिन्होंने बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। सारा इस साल भी अपने फैंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सारा इस साल इम्तिआज़ अली (Imtiaz Ali) की फिल्म 'लव आज कल 2' (Love Ajkal 2) में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। इसके अलावा डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' (Coolie No. 1) में वो वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ बड़े पर्दे पर सबका दिल जीतने आएंगी।

यह भी पढ़ेंः

इस फिल्म के सेट पर हुआ ऐसा तमाशा कि Kareena Kapoor ने लगा दिया Bipasha Basu को जोरदार तमाचा, ये थी वजह आखिर क्या वजह है जो Amitabh Bachchan और Rekha एक-दूसरे का सामना नहीं करते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget