एक्सप्लोरर

UP News: बेटे का शव को हाथ में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता, हतप्रभ रह गए लोग, CMS ने दी सफाई

निजी बस से चित्रकूट दर्शन के लिए जा रही बस रास्ते में हाईवे पर शौचक्रिया के लिए रोकी गई. इसी दौरान सड़क के किनारे खड़े 7 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई.

UP News: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दुहाई तो बहुत दी जाती है, पर अक्सर ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, कि इन दावों पर अपने आप सवालिया निशान लग जाते हैं. चित्रकूट दर्शन को आया एक पिता अपने मृत बच्चे के शव को हाथों में लेकर हांफते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो एक बार फिर आम आदमी की विवशता कराह उठी और सरकार के तरफ से किये गए बेहतरी के दावे खोखले साबित हो गए. परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थयात्रा करने गया परिवार रास्ते में हाईवे के किनारे नृत्य क्रिया के लिए रुका, तभी 7 वर्षीय बालक आया बोलेरो की चपेट में, बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. 

शव लेकर पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

उन्नाव जिले के निवासी अमृत लाल ने बताया कि वह परिवार व अन्य लोगों के साथ तीर्थयात्रियों की निजी बस से विंध्याचल दर्शन को गया था. वहां से लौटकर सभी चित्रकूट कामतानाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में हाईवे पर रैपुरा थाना ते अंतर्गत बांधी गांव के पास यात्रियों के शौचक्रिया के लिए बस रोकी गई. अमृत ने बताया कि 7 वर्षीय शुभम की दादी वहीं पास के किसी तालाब से पानी लेने चली गई कि इसी दौरान तेजी से निकली एक बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े शुभम को रौंद दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

फोन करने पर भी नहीं आई एंबुलेंस

इसके बाद 112 नंबर को फोन किया गया. इस पर 108 नंबर एंबुलेंस वहां पहुंची. अमृतलाल के अनुसार, एंबुलेंस रामनगर सीएचसी से शव को जिला अस्पताल तक लाई और वहां शव उतारकर आगे ले जाने से मना कर दिया. इस पर वे लोग शव को निजी बस में रखकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. निजी बस से पुरानी कोतवाली के पास चौराहे पर बच्चे के शव को उतारकर पिता अमृतलाल लगभग सौ कदम की दूरी तक शव को हाथों में लेकर हांफते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें तो लोग हतप्रभ रह गए. जिला अस्पताल और एंबुलेंस सुविधाओं के दावे एक बार फिर खोखला साबित हो गए.

सीएमएस को देनी पड़ गई सफाई

सड़क पार करते समय हुआ हादसा. बांधी गांव के पास ये तीर्थयात्री शौच के लिए उतरे थे. बताया कि बच्चे की दादी ने उसे सड़क के उस पार तालाब के पास बुलाया तो बच्चा बस के आगे से होकर जाने लगा. इस दौरान मऊ से कर्वी की ओर जा रही एक चारपहिया गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस से घायल बच्चे को रामनगर पीएचसी भेजा था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस संबंध में सीएमएस डा.सुधीर शर्मा फोन पर पल्ला झाड़ते हुए बताया कि इमरजेंसी के अंदर कोई नहीं आया. हमने कैमरे में भी दिखवा लिया. उन्होंने कहा कि परिजनों को उनको जानकारी देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में शव वाहन मिलता है. ऐसे में पुलिसकर्मी की गलती है, जिसने जल्दी की वजह से शव वाहन के बारे में नही बताया. 

ये भी पढ़ें-Kanpur News: कानपुर रेडीमेड मार्केट में आग से हुए नुकसान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, योगी सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget