एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर रेडीमेड मार्केट में आग से हुए नुकसान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, योगी सरकार से की ये मांग

Akhilesh Yadav On Kanpur Fire: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर बासमंडी में लगी आग में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा, आग में हुए नुकसान का तत्काल आंकलन किया जाए.

Kanpur Fire: कानपुर (Kanpur) में बासमंडी स्थिति रेडीमेट मार्केट (Readymade Market) में गुरुवार रात को भीषण आग (Fire Broke Out) लग गई. ये आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक आग की लपटें देखी जा सकती थी. इसकी चपेट में आसपास के कई टॉवर भी आ गए और सैकड़ों दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. इस आग में व्यापारियों को करोड़ों रुपयों का नुकसान हो गया है. जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर बासमंडी में लगी आग में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है. अखिलेश यादव ने सरकार से मांग की इस आग में हुए नुकसान का तत्काल आंकलन किया जाए और व्यापारियों को जो नुकसान हुआ है उसके लिए उन्हें मुआवजा दिया जाए. अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "कानपुर कपड़ा मंडी में लगी आग, पहले से ही नोटबंदी, जीएसटी के छापों व मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए आर्थिक व मानसिक रूप से एक और गहरी मार है. उप्र भाजपा सरकार व्यापारियों को हुई हानि का तत्काल आंकलन कर सच्चे मुआवज़े की तुरंत घोषणा करे. दमकल की क्षमता का भी आंकलन हो."

दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आग की इस घटना को संज्ञान में लिया है, सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने ट्वीट किया, "आज कानपुर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत दुःखद है. फायर बिग्रेड टीमों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है. जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज व प्रभावितों के हर संभव सहयोग हेतु निर्देशित किया है. प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है."

दरअसल बांसमंडी का रेडीमेट मार्केट यूपी का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है. गुरुवार रात इस मार्केट में अचानक आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते इस आग की चपेट में एआर टॉवर और मसूर टॉवर भी गए और ये आग हमराज टावर और एसबीआई की शाखा तक पहुंच गई थी. दमकल विभाग की 55 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया. इस आग में करोड़ों का नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें- Rampur News: आजम खान परिवार पर नई मुसीबत! घर पर हुआ जादू टोने से हमला, लाल चुनरी के साथ फेंकी संदिग्ध पोटली 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget