एक्सप्लोरर

कोरोना की वजह से उस मंदिर को भी किया गया बंद, जहां बजरंग बली लेटकर देते हैं दर्शन

प्रयागराज में संगम के तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर को भी बंद कर दिया गया है। दुनिया का यह इकलौता ऐसा मंदिर है जहां बजरंग बली लेटी हुई अवस्था में हैं और इसी अनूठे स्वरुप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए संगम नगरी प्रयागराज में धार्मिक स्थलों को बंद किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। साईं मंदिर और शिया जामा मस्जिद के बाद यहां अब संगम के तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर को भी बंद कर दिया गया है।

मंदिर के महंत ने कपाट बंद करने का फैसला पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर लिया है। इस प्राचीन मंदिर को फिलहाल 22 मार्च तक के लिए बंद किया गया है। मंदिर को आगे बंद रखने का फैसला बाद में लिया जाएगा। दुनिया का यह इकलौता ऐसा मंदिर है जहां बजरंग बली लेटी हुई अवस्था में हैं और इसी अनूठे स्वरुप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

कोरोना की वजह से उस मंदिर को भी किया गया बंद, जहां बजरंग बली लेटकर देते हैं दर्शन

प्रयागराज में गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आने वाले ज़्यादातर श्रद्धालु इस मंदिर में भी दर्शन के लिए आते हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन तो यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर के महंत स्वामी नरेंद्र गिरि के मुताबिक लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह का फैसला लिया गया है। आज दोपहर को हवन और आरती के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिया गया।

कोरोना की वजह से उस मंदिर को भी किया गया बंद, जहां बजरंग बली लेटकर देते हैं दर्शन

मंदिर में जगह-जगह कोरोना की जागरूकता के पोस्टर भी लगाए गए हैं और साथ ही माइक से एनाउंस करके भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। प्रयागराज में साईं धाम मंदिर को भी कल ही बंद कर दिया गया था। इसके अलावा कई दूसरे मंदिरों में भी आज फैसला होना है। यहां गिरिजाघरों में तो 31 मार्च तक प्रार्थना सभाएं करने पर रोक है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget