एक्सप्लोरर

Telangana Tunnel Accident: टनल में फंसे उन्नाव के इंजीनियर की तलाश जारी, घर में वृद्ध मां, शिक्षा विभाग में हैं पत्नी

UP News: तेलंगाना के नागर कुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल परियोजना की सुरंग में फंसे इंजीनियर को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं. NDRF और भारतीय सेना की टीमे बचाव कार्य में लगी हैं

Unnao News: तेलंगाना के नागर कुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की सुरंग में फंसे इंजीनियर मनोज कुमार द्विवेदी को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं. बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)और भारतीय सेना की टीमें लगी हुई हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. इंजीनियर मनोज कुमार द्विवेदी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मटुकरी गांव के निवासी हैं और जेपी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी में कार्यरत हैं. उनके परिवार के सदस्यों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है.

घटनास्थल पर पहुंचे इंजीनियर की पत्नी स्वर्ण लता और उनके बहनोई राम आसरे उर्फ रजोल दीक्षित ने बताया कि सुरंग की मरम्मत के दौरान लगभग 13 किलोमीटर अंदर करीब 10 मीटर छत ढह गई थी. इसके कारण सुरंग के अंदर लगभग तीन किलोमीटर तक कीचड़ और मलबा भर गया है. एनडीआरएफ की टीमें मशीनों की मदद से कीचड़ और मलबा हटाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक सुरंग में फंसे लोगों से कोई उत्तर नहीं मिल सका है.

प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने क्या कहा?
मनोज कुमार द्विवेदी के बड़े भाई अरविंद द्विवेदी लखनऊ में रहते हैं और उनकी पत्नी संध्या द्विवेदी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं. उनकी वृद्ध मां जमुना देवी, जो सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं, अपने पैतृक गांव मटुकरी में रहती हैं. परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी मटुकरी गांव पहुंचकर मां को सांत्वना दे रहे हैं. प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बताया कि टनल में फंसे तकनीकी कर्मचारियों में जम्मू-कश्मीर के दो, झारखंड के चार और पंजाब का एक कर्मचारी शामिल है. अधिकारियों ने सभी प्रभावित कर्मचारियों के परिजनों को सूचना दे दी है, और वे घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.

बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है. हालांकि, सुरंग के अंदर से कोई संपर्क स्थापित न होने के कारण चिंता बढ़ती जा रही है. प्रशासन लगातार हरसंभव प्रयास कर रहा है ताकि जल्द से जल्द फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके.

ये भी पढ़ें: गिद्ध और सुअर वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव का पलटवार, सीएम योगी के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget