एक्सप्लोरर

यूपी: विधायक के भ्रष्टाचारी कहने पर तहसीलदार ने डीएम को लिखा पत्र, कहा-'सारी संपत्ति का जांच करा लें'

बलिया में बैरिया तहसील में तैनात तहसीलदार ने डीएम को पत्र लिखकर कहा कि वे उनकी संपत्ति की जांच करा लें. तहसीलदार का आरोप है कि बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने उन्हें फोन पर भ्रष्टाचारी कहा है.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा भ्रष्टाचार का कथित आरोप लगाए जाने से आहत एक तहसीलदार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर किसी दूसरी जगह तैनाती देने और संपूर्ण सेवाकाल में हासिल की गई संपत्ति की जांच कराने का आग्रह किया है.

तहसीलदार का आरोप,विधायक ने कहा भ्रष्टाचारी

बैरिया तहसील के तहसीलदार शिवसागर दुबे ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कथित तौर पर कहा है कि बैरिया क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह फोन कर उन्हें ‘भ्रष्टाचारी’ कहा.

दुबे ने पत्र में कहा कि वह विधायक के आरोप से बहुत आहत हैं और करीब 31 वर्ष के सेवाकाल में किसी ने भी उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया था. उन्होंने लिखा है कि तहसीलदार एक महत्वपूर्ण पद है जिसमें भ्रष्टाचार करने का मौका है इसलिए उन्हें ऐसे पद पर तैनाती दे दी जाए जहां भ्रष्टाचार करने का कोई अवसर ही ना हो.

जिलाधिकारी को लिखा पत्र

तहसीलदार ने पत्र में जिलाधिकारी से यह भी अनुरोध किया है कि वह उनकी संपत्ति की जांच करा लें और अगर कहीं से भी लगे कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाए.

क्या कहना है बीजेपी विधायक का

उधर, बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में बैरिया के तहसीलदार पर स्वेच्छाचारी होने का आरोप लगाते हुए कहा ‘‘उनकी गलत कारगुजारियों के कारण सरकार की बदनामी हो रही है और समाज में अशांति फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है. ’’ सिंह ने कहा कि तहसीलदार ने भरतछपरा गांव में दो माह पहले राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश के बाद गाड़े गए पत्थरों को बिना किसी नोटिस के निकलवा कर फेंक दिया जिससे इलाके में अशांति की आशंका बढ़ गई है.

विधायक ने कहा कि उन्होंने तहसीलदार को समझाया था लेकिन उन्होंने दबाव बनाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिख दिया है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: सरकार ने खत्म किया शीतकालीन अवकाश, चलती रहेंगी 10वीं व 12वीं की कक्षाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget