एक्सप्लोरर

बसंत पंचमी पर आज घोषित होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, टिहरी राज दरबार में पूजा शुरू

Badrinath Dham Kapat Opening Date: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि को लेकर पूजा अर्चना जारी है. श्रद्धालु कपाट खुलने की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

Tehri Garhwal News Today: उत्तराखंड के चारधामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आज रविवार (2 फरवरी) को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर घोषित की जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी यह महत्वपूर्ण निर्णय नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजदरबार में धार्मिक विधि-विधान के साथ लिया जाएगा.

चारधाम यात्रा के शुभारंभ की परंपरा के तहत हर साल बसंत पंचमी के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है. आज सुबह से ही टिहरी राजदरबार में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है. इसमें पंचांग गणना और विधिवत पूजा-पाठ किया जा रहा है. टिहरी राजघराने के सदस्य, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारी और वेदपाठी पुरोहित इस अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं.

30 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा
पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि का औपचारिक ऐलान किया जाएगा. इसके साथ ही तेल कलश (गाडू घड़ा यात्रा) की तिथि भी घोषित की जाएगी. इस वर्ष चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया से शुरू होगी. 

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं, जिसके साथ चारधाम यात्रा का औपचारिक आगाज होता है. गंगोत्री मंदिर समिति हिंदू नववर्ष पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा करेगी, जबकि यमुनोत्री मंदिर समिति यमुना जयंती के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की औपचारिक तिथि घोषित करेगी.

कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट?
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर की जाएगी. इस निर्णय के लिए रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा और पंचांग गणना की जाएगी. रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठी विद्वान परंपरा के अनुसार शुभ तिथि और मुहूर्त का निर्धारण करेंगे. इसके अलावा द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी वैशाखी पर्व पर तय की जाएगी.

बदरीनाथ धाम की परंपराओं के अनुसार, कपाट खुलने से पहले गाडू घड़ा यात्रा (तेल कलश यात्रा) निकाली जाती है. इस यात्रा के तहत बद्रीनाथ मंदिर के अभिषेक के लिए तिल का तेल तैयार किया जाता है. यह तेल नरेंद्रनगर से बद्रीनाथ धाम तक यात्रा के रूप में ले जाया जाता है. आज बसंत पंचमी के अवसर पर इस यात्रा की तिथि भी घोषित की जाएगी.

प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण तीर्थयात्राओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथियों की घोषणा के साथ ही सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो जाएंगी.

राज्य सरकार और मंदिर समिति यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क, ट्रैफिक, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुट जाएगी. साथ ही मौसम विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यात्रा की तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा.

उत्तराखंड सरकार और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा की तिथियों के ऐलान के बाद ही अपनी योजना बनाएं. तीर्थयात्रा में शामिल होने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच और यात्रा मार्ग की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

श्रद्धालु को बेसब्री से है इंतजार
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी. इसके साथ ही चारधाम यात्रा के शुभारंभ की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी. बद्रीनाथ के साथ-साथ केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीखें भी धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से तय की जाएंगी. अब श्रद्धालु आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना बना सकें.

ये भी पढ़ें: फफक कर रोए अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद, कहा- 'न्याय नहीं मिला तो मैं लोकसभा से इस्तीफा दे दूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget